इस साल विधानसभा चुनाव में 36 हजार 692 मतदाता करेंगे पहली बार मतदान

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दैनिक भास्कर राष्ट्रीय मतदाता दिवस विशेष इस साल विधानसभा चुनाव में 36 हजार 692 मतदाता करेंगे पहली बार मतदान

डिजिटल डेस्क,शहडोल। जिले की तीनों विधानसभा ब्यौहारी, जयसिंहनगर व जैतपुर में चार साल के दौरान  36 हजार 692 नए मतदाता सामने आए हैं। इसमें अधिकांश मतदाता ऐसे हैं जो विधानसभा चुनाव में पहली बार मतदान करेंगे। जाहिर है इन मतदाताओं की भूमिका जिले में राजनीति की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण होगी। खासबात यह है कि नए मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या 19 हजार 108 है। माना जा रहा है कि आने वाले नवंबर माह में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिला मतदाताओं की भूमिका को कोई भी राजनीतिक पार्टी नजरअंदाज नहीं कर सकेंगी। राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर आज हम बात कर रहे हैं जिले के तीनों विधानसभा चुनाव में मतदाताओं की। इसमें ब्यौहारी में सबसे ज्यादा मतदाता बढ़े हैं। दूसरे नंबर पर जैतपुर और इसके बाद जयसिंहनगर में 8 हजार 9 सौ नए मतदाता सामने आए हैं। राजनीति के लिहाज से यह पूरा साल हलचल भरा होगा तो इसमें मतदाताओं की भूमिका भी महत्वपूर्ण होगी।

चार साल में ऐसे बढ़े मतदाता

वर्ष पुरुष महिला अन्य कुल

ब्यौहारी
5 जनवरी 2023 140123 130542 4 270669
22 फरवरी 2019 132025 122315 4 254344
अंतर 8098 8227 0 16325

जयसिंहनगर

5 जनवरी 2023 124931 119290 5 244226
22 फरवरी 2019 120656 114668 2 235326
अंतर 4275 4622 3 8900

जैतपुर

5 जनवरी 2023 123329 119433 5 242767
22 फरवरी 2019 118121 113174 10 231300
अंतर 5208 6259 11467

(नोट: महिला मतदाताओं की संख्या में सबसे ज्यादा ब्यौहारी में 8 हजार 227 का इजाफा हुआ। जैतपुर में 6 हजार 259 और जयसिंहनगर में 4 हजार 622 महिला मतदाता बढ़े)

> नए मतदाताओं में महिला मतदाताओं की संख्या ज्यादा
> चार साल के दौरान ब्यौहारी में सर्वाधिक मतदाता बढ़े
> मतदाताओं की संख्या विस्तार में दूसरे नंबर पर रहा जैतपुर
> तीनों विधानसभा में सबसे कम जयसिंहनगर में बढ़ी संख्या

युवा मतदाताओं पर रहेगी राजनीतिक पार्टियों की नजर

इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में युवा मतदाताओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगा। इस बात का अंदाजा राजनीतिक पार्टियों को भी है। इसी बात को ध्यान रखकर पार्टियां रणनीति भी बना रही हैं। इसमें युवा विंग को ज्यादा मजबूत करने पर ध्यान दिया जा रहा है।
 

Created On :   25 Jan 2023 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story