उज्बेकिस्तान में फंसे महाराष्ट्र के 39 पर्यटकों ने किया मंत्री जयंत पाटील से संपर्क

39 tourists from Maharashtra contact with Minister Patil from Uzbekistan
उज्बेकिस्तान में फंसे महाराष्ट्र के 39 पर्यटकों ने किया मंत्री जयंत पाटील से संपर्क
उज्बेकिस्तान में फंसे महाराष्ट्र के 39 पर्यटकों ने किया मंत्री जयंत पाटील से संपर्क

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सैर-सपाटे के लिए उज्बेकिस्तान गए महाराष्ट्र के 39 लोग ताशकंद में फंस गए हैं। कोरोना वायरस के चलते विमान सेवा बंद होने से ये पर्यटक यहां फंस गए हैं। बुधवार को इन्होंने राज्य के जल संसाधन मंत्री जयंत पाटील स फोन पर सम्पर्क कर अपनी व्यथा बताई। पाटील ने उन्हें आश्वासन दिया है कि मैं इसकी जानकारी राकांपा अध्यक्ष शरद पवार को देता हूं। 

इन दिनों पूरी दुनिया कोरोना की चपेट में है। देश में कोरोना वायरस फैलने से रोकने के लिए अधिकांश देशों की विमान सेवा बंद कर दी गई है, जिसकी वजह से उज्बेकिस्तान घूमने गए महाराष्ट्र के 39 पर्यटक ताशकंद में अटक गए हैं। बीते 10 मार्च को ये लोग भारत से गए थे। 16 मार्च को इन्हें वापस आना था। लेकिन इसी समय कोरोना का खतरा बढ़ने से विमान सेवा बंद हो गई।

परेशान पर्यटकों ने राज्य के जलसंसाधन मंत्री पाटील को विडियो कॉल किया। पाटील ने कहा कि आप लोगों को स्वदेश वापसी के लिए हर संभव कोशिश की जाएगी। मामले की जानकारी मैं पवार साहब (शरद पवार) को देता हूं और उनसे विनती करता हूं कि वे इस बारे में केंद्र सरकार से बात करें। 

 

Created On :   18 March 2020 1:15 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story