पन्ना जिले में अब तक ३९२.६ मिमी औसत बारिश दर्ज

पन्ना जिले में अब तक ३९२.६ मिमी औसत बारिश दर्ज
पन्ना पन्ना जिले में अब तक ३९२.६ मिमी औसत बारिश दर्ज

डिजिटल डेस्क, पन्ना। पन्ना जिले में बारिश की स्थिति में अब धीरे-धीरे सुधार हो रहा है। शुक्रवार दिनांक २९ जुलाई २०२२ की स्थिति में ०१ जून से २९ जुलाई २०२२ की अवधि के दौरान अब तक कुल ३९२.६ मिमी औसत बारिश दर्ज की गई है। गत वर्ष इस अवधि के दौरान जिले में ३२०.५ मिमी औसत बारिश रिकार्ड की गई थी। तहसीलवार वर्षामापी केन्द्रों से जो अब तक कुल बारिश रिकार्ड की गई है उसमें पन्ना तहसील में ३५२.९ मिमी, देवेन्द्रनगर में ६४३.७ मिमी, गुनौर में ३२९.८ मिमी, अमानगंज में ४६९ मिमी, पवई ेमें ४४२.६ मिमी, सिमरिया में ३१५.७ मिमी, शाहनगर में २७३.९ मिमी, रैपुरा में ४१२.६ मिमी, अजयगढ में २९३.४ मिमी बारिश हुई है। पिछले चौबीस घण्टे के दौरान तहसीलवार पन्ना तहसील में ४५.२ मिमी, देवेन्द्रनगर में २१.३ मिमी, गुनौर में ४ मिमी, अमानगज में १.२ मिमी, पवई में ६.६ मिमी, सिमरिया में ४० मिमी, रैपुरा में ८.२ मिमी तथा शाहनगर एवं अजयगढ में निरंक बारिश दर्ज हुई है। जिले का अधिकतम तापमान ३० डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान २४ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। जिले की सामान्य औसत बारिश ११७६.४ मिमी है। जिसकी तुलना में अब तक ३३.४ प्रतिशत बारिश अब तक जिले में हो चुकी है।

Created On :   30 July 2022 12:42 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story