तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े दोपहिया को उड़ाया, एक की मौत

A speeding vehicle blew up a two-wheeler standing on the roadside, one died
 तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े दोपहिया को उड़ाया, एक की मौत
भंडारा  तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े दोपहिया को उड़ाया, एक की मौत

डिजिटल डेस्क, मोहाडी (भंडारा). तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने सड़क किनारे दोपहिया पर बैठे व्यक्ति को टक्कर मारकर 50 मीटर तक घसीटते हुए लेकर गया। इस दुर्घटना में दोपहिया पर बैठे व्यक्ति की मृत्यु हो गई। मृतक का नाम ग्राम लोहारा निवासी कवडु श्रावन माकडे (50) बताया जा रहा है। यह भीषण दुर्घटना जांब लोहारा ग्राम में रविवार, 2 अप्रैल को दोपहर 12 बजे घटी। प्राप्त जानकारी के अनुसार कवडु माकडे यह खेतों के काम निपटाकर नहर के पास खड़ी दोपहिया पर बैठा था। इस बीच पीछे से आने वाले पिकअप वाहन क्रमांक एमएच 19 सीवाय 6631 ने दोपहिया पर बैठे कवडु माकडे को जोरदार टक्कर मार दी। यहीं नहीं पिकअप वाहन चालक ने वाहन रोकने की बजाय कवडु और उसकी दोपहिया को 50 मीटर तक घसिटते हुए लेकर गया। इस दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल कवडु माकड़े को पहले तुमसर के उपजिला अस्पताल में लाया गया। लेकिन उसकी हालत गंभीर होने से उसे भंडारा के निजी अस्पताल में भर्ती किया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मृत्यु हो गई। इस मामले में फरियादी ईश्वर किशन ढोरे (35) की शिकायत पर पुलिस ने पिकअप वाहन चालक के खिलाफ भादंवि की धारा 279, 304 (अ),उपधारा 184, 134 (ब) मोवाका के तहत मामला दर्ज किया गया। 
मामले की जांच सहायक पुलिस निरीक्षक राजकुमार कर रहे है।

Created On :   4 April 2023 1:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story