मेट्रीमोनियल वेबसाइट्स पर 25 महिलाओं को लाखों का चूना लगाने वाला शख्स गिरफ्तार

Accused arrested - Cheated 25 women by fake profiles on marriage websites
मेट्रीमोनियल वेबसाइट्स पर 25 महिलाओं को लाखों का चूना लगाने वाला शख्स गिरफ्तार
मेट्रीमोनियल वेबसाइट्स पर 25 महिलाओं को लाखों का चूना लगाने वाला शख्स गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वैवाहिक वेबसाइट पर फर्जी प्रोफाइल बनाकर 25 महिलाओं से ठगी करने वाले एक आरोपी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी को चारकोप की एक 37 वर्षीय महिला की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर महिला को लाखों रुपयों का चूना लगाया है। गिरफ्तार आरोपी का नाम कृष्ण देवकाते (31) है। बीपीओ में काम करने वाले देवकाते ने शादी डॉट कॉम और जीवनसाथी जैसी वैवाहिक वेबसाइट पर अपना फर्जी प्रोफाइल बनाया था। प्रोफाइल में उसने खुद को सरकारी कर्मचारी बताते हुए टीआरएआई (ट्राई) में उच्च पद पर कार्यरत बताया था।

फर्जी प्रोफाइल के जरिए लगाए 50 लाख का चूना

ठगी का शिकार हुई शिकायतकर्ता को अपने फर्जी प्रोफाइल के जरिए प्रस्ताव भेजा। महिला ने दिलचस्पी दिखाई। इसके बाद दोनों फोन पर बात करने लगे। महिला को भरोसे में लेकर आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकतें भी कीं। इसके अलावा उनके कई बार अलग अलग बहानों से महिला से लाखों रुपए ले लिए। धीरे-धीरे महिला को देवकाते की हरकतों पर शक होने लगा और ठगी का एहसास होने के बाद उसने मामले की शिकायत चारकोप पुलिस से की। अपराध शाखा ने भी मामले की समानांतर जांच शुरू की और तकनीकी आधार पर ठाणे जिले के कल्याण में रहने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

50 लाख से ज्यादा की ठगी

पूछताछ में देवकाते ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए। उसने बताया कि कई वैवाहिक वेबसाइट्स पर उसने कई फर्जी प्रोफाइल बना रखें हैं। उसने अब तक 25 महिलाओं से इसी तरह ठगी की बात स्वीकार की। देवकाते इसी तरह  के मामले में नालासोपारा पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया था लेकिन जमानत पर छूटने के बाद उसने फिर से महिलाओं से ठगी का काम शुरू कर दिया। मुंबई के साथ-साथ उसके खिलाफ नई मुंबई, पुणे में भी इसी तरह महिलाओं से ठगी की शिकायतें दर्ज हैं। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अब तक महिलाओं से 50 लाख रूपए से ज्यादा की ठगी की है। 
 

Created On :   6 July 2018 2:43 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story