बाघ की करंट से हुई मौत के मामले में कार्रवाई

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिवनी बाघ की करंट से हुई मौत के मामले में कार्रवाई

डिजिटल डेस्क,सिवनी। बकरमपाठ गांव में बुधवार को मिले बाघ के शव के मामले में वन विभाग ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। जबकि दूसरा आरोपी फरार है। पूछताछ में यह पता लगा कि आरोपियो ने जंगली शूकर का शिकार करने के लिए करंट  फैलाया था लेकिन उसकी चपेट में आकर बाघ की मौत हो गई। पकड़ा गया आरोपी बकरमपाठ गांव का रहने वाला नागेश्वर कुमरे है।

जबकि दूसरा आरोपी रैंगाटोला निवासी संतोष कुमरे फरार है। जांच में पता लगा कि दोनों आरोपियों के खिलाफ वर्ष 2020 में जंगली शूकर के शिकार करने का मामला पंजीबद्ध था। नागेश्वर ने वन विभाग को बताया कि नौ जनवरी को करंट फैलाया था। दूसरे दिन बाघ मृत मिला था। उसके शव को पैरा में छिपा दिया था। ज्ञात हो कि करीब दस साल के बाघ की लाश बकरमपाठ गांव में मिली थी। जांच में पता लगा था कि उसकी करंट से मौत हुई थी।

बाघ ने किया बैल का शिकार

बादलपार. बफर जोर घाटकोहका के ग्राम सालई में बाघ ने एक बैल का शिकार कर दिया। जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौक पर पहुंची। जानकारी के अनुसार सालई निवासी अशोक परते का बैल खेत में मृत मिला। सूचना पर एसडीओ नरेश चंद्र पाटीदार, रेंजर भूपेश चौरसिया स्टॉफ के साथ पहुंचे। जांच में पाया कि बाघ ने बैल को मारा है। मौके पर मुआवजा प्रकरण तैयार किया गया।
 

Created On :   13 Jan 2023 9:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story