दिल्ली-एनसीटी के ऊपर 6 और 7 जून को वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की रहने की संभावना08.06.2021 को वायु की गुणवत्ता के बिगड़ने और मध्यम से खराब श्रेणी में जाने की संभावना!

दिल्ली-एनसीटी के ऊपर 6 और 7 जून को वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की रहने की संभावना08.06.2021 को वायु की गुणवत्ता के बिगड़ने और मध्यम से खराब श्रेणी में जाने की संभावना!
दिल्ली-एनसीटी के ऊपर 6 और 7 जून को वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की रहने की संभावना08.06.2021 को वायु की गुणवत्ता के बिगड़ने और मध्यम से खराब श्रेणी में जाने की संभावना!

डिजिटल डेस्क | पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय दिल्ली-एनसीटी के ऊपर 6 और 7 जून को वायु गुणवत्ता मध्यम श्रेणी की रहने की संभावना 08.06.2021 को वायु की गुणवत्ता के बिगड़ने और मध्यम से खराब श्रेणी में जाने की संभावना| भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसारः हवा का पैटर्न और वेंटिलेशन इंडेक्स पूर्वानुमान अनुमानित वेंटिलेशन गुणांक और मौसम पूर्वानुमान के साथ दिल्ली में वायु द्रव्यमान प्रवाह का पूर्वानुमान इस प्रकार है:दिल्ली-एनसीटी के ऊपर हवा की गुणवत्ता 06.06.2021 और 07.06.2021 को मध्यम श्रेणी में रहने की संभावना है। 08.06.2021 को हवा की गुणवत्ता के बिगड़ने और मध्यम से खराब श्रेणी में रहने की संभावना। मुख्य प्रदूषक पीएम10 होगा। तेज़ सतही हवाएँ स्थानीय रूप से धूल उठाने और निकटवर्ती क्षेत्र से धूल लाने के लिए अनुकूल होती हैं।

बाद के 5 दिनों के लिए आउटलुक: हवा की गुणवत्ता मध्यम श्रेणी से खराब श्रेणी में रहने की संभावना है। 06.06.2021 को प्रमुख सतही हवा दिल्ली की दक्षिणपश्चिम दिशाओं से 10-16 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ सकती है और आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा/बूंदाबांदी हो सकती है। 07.06.2021 को प्रमुख सतही हवादिल्ली की उत्तरपश्चिम/पश्चिम दिशाओं से 16-28 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ सकती है तथा आकाश में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की वर्षा/बूंदाबांदी हो सकती है। 08.06.2021 को प्रमुख सतही हवा दिल्ली की पश्चिम दिशाओं से 28 किलो मीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आ सकती हैं, आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा और 08.06.2021 को दिन में तेज सतही हवा (25-35 किलो मीटर प्रति घंटे की गति) चल सकती है।

दिल्ली के ऊपर प्रदूषकों की अनुमानित अधिकतम मिश्रण गहनता 06.06.2021 को लगभग 3500 एम, 07.06.2021 को 4100 एम और 08.06.2021 को 4000 एम हो सकती है। अधिकतम वेंटिलेशन इंडेक्स 06.06.2021 को 23000 एम2/एस, 07.06.2021 को 33000 एम2/एसऔर 08.06.2021 को 46000एम2/एस होने की संभावना है। 10 किमी प्रति घंटे से कम औसत हवा की गति के साथ 6000 एम2/एससे कम वेंटिलेशन इंडेक्स प्रदूषकों के फैलाव के लिए प्रतिकूल है। तेज सतही हवाएं स्थानीय रूप से धूल उठाने और आसपास के क्षेत्र से धूल लाने के लिए अनुकूल होती हैं, जिससे पीएम 10 प्रमुख प्रदूषक बन जाता है। विस्तृत पूर्वानुमान विश्लेषण और सत्यापन https://ews.tropmet.res.in पर देखा जा सकता है। (कृपया ग्राफिक्स में विवरण देखने के लिए यहां क्लिक करें) कृपया स्थान विशेष का पूर्वानुमान और चेतावनी देखने के लिए मौसम, कृषि संबंधी परामर्श के लिए मेघदूत, बिजली कड़कने की चेतावनी के लिए दामिनी तथा जिलावार मौसम की चेतावनियां देखने के लिए राज्य एमसी आरएमसी वेबसाइट पर जाएं।

Created On :   7 Jun 2021 8:32 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story