New Delhi News: सुप्रिया श्रीनेत - कांग्रेस ने भाजपा सांसद की पत्नी की संपत्ति पर उठाया सवाल

सुप्रिया श्रीनेत - कांग्रेस ने भाजपा सांसद की पत्नी की संपत्ति पर उठाया सवाल
  • मामले की हो गहन जांच
  • सुप्रिया श्रीनेत ने कहा - दुबे दंपत्ति दे स्पष्टीकरण

New Delhi News. भाजपा सांसद निशिकांत दुबे कांग्रेस के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस ने दुबे की पत्नी की संपत्ति में लगभग 15 वर्षों में हुई वृद्धि को लेकर गंभीर सवाल खड़ा करते हुए पूरे मामले की गहन जांच की मांग की है। इसके साथ ही प्रमुख विपक्षी दल ने दुबे दंपत्ति से स्पष्टीकरण देने की भी मांग की है। पार्टी ने कहा कि इस प्रकरण से लोकपाल के कामकाज में पारदर्शिता पर भी सवाल खड़ा होता है।

कांग्रेस प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि देश में हर रोज आर्थिक तंगी के चलते 19 लोग आत्महत्या कर रहे हैं। दूसरी तरफ, निशिकांत दुबे की पत्नी की संपत्ति 50 लाख से बढ़कर 32 करोड़ हो गई है। उन्होंने अपने आरोपों के पक्ष में 2009 से 2024 के लोकसभा चुनाव में दुबे द्वारा दिए गए हलफनामे का भी हवाला दिया।

श्रीनेत ने कहा कि 2009 में जब निशिकांत दुबे ने पहला चुनावी हलफनामा भरा था तो चल संपत्ति के नाम पर पत्नी अनामिका गौतम के पास करीब 50 लाख की संपत्ति थी। हर पांच साल में दुबे की पत्नी की संपत्ति बढ़ती गई। 2024 के आम चुनाव में दुबे ने अपनी पत्नी के नाम 29 करोड़ की चल संपत्ति और 10.66 करोड़ की अचल संपत्ति होने की घोषणा की।

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि इसी बीच निशिकांत दुबे की पत्नी अनामिका गौतम ने करीब 8.28 करोड़ का कर्ज ले लिया। चौंकाने वाली बात ये है कि निशिकांत दुबे की पत्नी को कर्ज देने वाले अभिषेक झा का कहना है कि उन्होंने निशिकांत दुबे की पत्नी को कोई कर्ज नहीं दिया है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब कर्ज नहीं दिया गया तो इतना पैसा दुबे की पत्नी के पास कैसे आया।

Created On :   16 Oct 2025 7:51 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story