New Delhi News: अश्विनी वैष्णव ने किया एशिया की सबसे बड़ी रेलवे प्रदर्शनी का उद्घाटन, विश्वस्तरीय बेंचमार्क स्थापित करेगी वंदे भारत 4.0

अश्विनी वैष्णव ने किया एशिया की सबसे बड़ी रेलवे प्रदर्शनी का उद्घाटन, विश्वस्तरीय बेंचमार्क स्थापित करेगी वंदे भारत 4.0
  • 11 वर्षों में ट्रैक निर्माण, विद्युतीकरण और कोच निर्माण में ऐतिहासिक उपलब्धियां
  • लक्ष्य ट्रेन सेट की घरेलू मांग के साथ निर्यात की मांग को पूरा करना है

New Delhi News. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में ट्रैक निर्माण, विद्युतीकरण और कोच निर्माण में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल हुई हैं। बुलेट ट्रेन परियोजना और वंदे भारत सेवाएं आधुनिक भारत की नई पहचान बन रही हैं। उन्होंने कहा कि भारत ‘वंदे भारत 4.0’ के विकास के साथ रेलवे आधुनिकीकरण में एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इसका लक्ष्य ट्रेन सेट की घरेलू मांग के साथ निर्यात की मांग को पूरा करना है।

अश्विनी वैष्णव ने यह बात बुधवार को एशिया की सबसे बड़ी रेलवे और परिवहन प्रदर्शनी -16वीं अंतरराष्ट्रीय रेलवे उपकरण प्रदर्शनी (आईआरईई-2025) का उद्घाटन करते हुए कही। उन्होंने कहा कि वंदे भारत 4.0 एक विश्वस्तरीय बेंचमार्क स्थापित करेगी। उन्होंने बताया कि पिछले 11 वर्षों में 35,000 किलोमीटर नए रेलवे ट्रैक बनाए गए हैं और 46,000 किलोमीटर रेलवे ट्रैक का विद्युतीकरण किया गया है। इसके साथ ही 40,000 नए कोच का निर्माण किया गया है। उन्होंने कहा कि भारतीय रेलवे एक प्रमुख निर्यात केन्द्र के रूप में भी उभर रहा है। हाल ही में भारत में निर्मित इंजन को अफ्रीका निर्यात किया गया है।

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे अब हाइड्रोजन पावर ट्रेन जैसी उच्च तकनीकों पर भी आत्मनिर्भर रूप से काम कर रहा है। उन्होंने बताया कि रेलवे अगले तीन वर्षों में पुल और सुरंग डिजाइन के क्षेत्र में विशेष सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करेगा, जिसमें 100 विशेषज्ञ डिजाइनर कार्य करेंगे। बता दें कि इस प्रदर्शनी में 15 देशों के 400 से अधिक उपकरण निर्माणकर्त्ता अपने उत्पाद प्रदर्शित कर रहे हैं।

Created On :   15 Oct 2025 8:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story