इंडिगो की जबलपुर से दिल्ली और मुंबई रूट पर एयरबस 320 चालू 

 पहली फ्लाइट में मुंबई से आये 100 पैसेंजर इंडिगो की जबलपुर से दिल्ली और मुंबई रूट पर एयरबस 320 चालू 

डिजिटल डेस्क जबलपुर । डुमना विमानतल में शुभारंभ कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान, सांसद राकेश सिंह वर्चुअल रूप से शामिल हए। डुमना विमानतल में कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व मंत्री अजय विश्नोई, विधायक सुशील तिवारी इंदु, अशोक रोहाणी, नगराध्यक्ष जीएस ठाकुर द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने मचाया हंगामा-
डुमना विमानतल में बैठक व्यवस्था ठीक न होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर हंगामा मचाया। इस दौरान वरिष्ठ नेताओं के हस्तक्षेप कर मामला शांत कराया।
 

Created On :   20 Aug 2021 8:05 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story