दिल्ली: अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम तथा मेघालय एवं सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
दिल्ली: अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन पश्चिम राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम तथा मेघालय एवं सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। पृथ्‍वी विज्ञान मंत्रालय अखिल भारतीय मौसम चेतावनी बुलेटिन (मध्य दिवस) पश्चिम राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम तथा मेघालय एवं सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है दक्षिण पश्चिम अरब सागर में तेज हवाएं ( 45-55 किमी प्रति घंटे तक की रफ्तार) चल सकती हैं Posted On: 31 AUG 2020 2:41PM by PIB Delhi राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार: पूर्वानुमान:31 अगस्त (दिन 1):पश्चिम राजस्थान, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम, असम और मेघालय और सौराष्ट्र और कच्छ के अलग-थलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब, पूर्वी राजस्थान, ओडिशा, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, गुजरात क्षेत्र, कोंकण तथा गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल तथा केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है राजस्थान, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम तथा मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम एवं त्रिपुरा, कोंकण और गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल तथा केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और आंधी तूफान आने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज रफ्तार (गति 45-55 किमी प्रति घंटे तक) से हवा चलने की संभावना है। गुजरात तट और दक्षिण अंडमान सागर के साथ-साथ और भूमध्यरेखीय हिंद महासागर से सटे पूर्वोत्तर अरब सागर के ऊपर हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक) चल सकती है।मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है। 01 सितंबर (दिन 2): पश्चिम राजस्थान में अलग-थलग स्थानों पर भारी से भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है और पंजाब, पूर्वी राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल और सिक्किम, ओडिशा, असम तथा मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल तथा पंजाब, केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश, राजस्थान, बिहार, गांगेय पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम तथा त्रिपुरा, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर आंधी तूफान चलने के साथ बिजली गिरने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर में तेज हवा (गति 45-55 किमी प्रति घंटे तक) चल सकती है। दक्षिण अंडमान सागर और उससे सटे भूमध्यरेखीय हिंद महासागर में तेज रफ्तार (गति 40-50 किमी प्रति घंटे तक) से हवा चलने की संभावना है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है। 02 सितंबर (दिन 3):ओडिशा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल और केरल तथा माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू और कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, असम और असम, मेघालय, ओडिशा, तटीय आंध्र प्रदेश और यानम, रायलसीमा, तटीय कर्नाटक तथा लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की संभावना है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, राजस्थान, पश्चिम उत्तर प्रदेश, पूर्वी मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, तेलंगाना, रायलसीमा, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल तथा केरल एवं माहे में अलग- अलग स्थानों पर आंधी तूफान और बिजली कड़कने की संभावना है। दक्षिण-पश्चिम अरब सागर के ऊपर तेज हवा (गति 45-55 किमी प्रति घंटे तक) चल सकती है। दक्षिण पूर्व अरब सागर और केरल तथा लक्षद्वीप के तटों पर हवा (गति 40-50 किमी प्रति घंटे) चल सकती है। मछुआरों को इन क्षेत्रों में नहीं जाने की सलाह दी जाती है। 03 सितंबर (दिन 4):दक्षिण आंतरिक कर्नाटक और केरल और माहे में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। जम्मू- कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश, अंडमान तथा निकोबार द्वीप समूह, ओडिशा, मध्य महाराष्ट्र, तटीय कर्नाटक एवं तमिलनाडु, पुदुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है।

Created On :   1 Sep 2020 9:52 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story