दिल्ली में हुई बारिश पर सीएम की प्रतिक्रिया: बिगड़ी व्यवस्था को ठीक करने के लिए क्या कर रही सरकार? सीएम रेखा गुप्ता ने दिया ये जवाब

- दिल्ली में भारी बारिश के बाद बिगड़े हालात
- सीएम रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया आई सामने
- बताया सरकार कैसे कर रही हालात को नियंत्रित
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शुक्रवार (2 मई) सुबह भीषण बारिश हुई। जगह-जगह जलभराव देखने को मिला। सड़कों पर इतना लबा-लब पानी भरा हुआ है कि सड़कों को देख पाना मुश्किल हो गया है। छत ढहने से 3 बच्चों सहित 4 लोगों की मौत हो गई। सिर्फ बारिश ही नहीं बल्कि आंधी भी आई जिससे पेड़ टूट-टूट कर गिरने लगे। वहीं, अब इस मामले पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार और प्रशासन शुक्रवार सुबह पांच बजे से अलर्ट थे। गुप्ता ने कहा कि सरकार की ओर से हालात को नियंत्रण करने में जुटी हुई है।
दिल्ली बारिश के बाद क्या बोलीं सीएम गुप्ता?
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली में हुई बारिश पर कहा कि सरकार और प्रशासन सुबह 5 बजे से ही लगातार अलर्ट पर थे। सभी DC और अधिकारी सड़कों पर खड़े थे। आज मैंने 3 पॉइंट देखे जहां पर जलभराव और ट्रैफिक जाम था। यह ट्रिपल इंजन की सरकार है, जहां आज केंद्र, दिल्ली और हमारे स्थानीय निकाय एक टीम के रूप में एक साथ खड़े हैं और दिल्ली की बिगड़ी हुई व्यवस्था को सुधारने के लिए बड़े उत्साह के साथ काम कर रहे हैं।
फ्लाइट्स प्रभावित
दिल्ली-NCR में आंधी-बारिश के चलते यातायात बहुत ज्यादा प्रभावित हो गया है। लोगों को इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर कई फ्लाइट्स प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट प्रशासन की तरफ से यात्रियों के लिए एडवाइजरी भी जारी कर दी गई है। जिसमें कहा गया है कि यात्री अपने संबंधित एयरलाइन के साथ संपर्क करें और फ्लाइट से जुड़ी जानकारी हासिल करें। ऐसा इसलिए क्योंकि तेज बारिश के चलते उड़ानें प्रभावित हुई हैं।
Created On :   2 May 2025 1:40 PM IST