सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

An elderly woman standing on the roadside was crushed by a speeding vehicle
सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला
हिंगोली सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को तेज रफ्तार वाहन ने कुचला

डिजिटल डेस्क, हिंगोली। जिले के औंढा-हिंगोली मार्ग पर हिवरा जाटु फाटा के समीप तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़ी बुजुर्ग महिला को जोरदार टक्कर मार ही। जिससे महिला की की मौत हो गई। हिवरा जाटु निवासी विकास रामराव मस्के ने 10 अप्रैल की शाम हिंगोली ग्रामीण पुलिस थाने मेें शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार शिकायतकर्ता की दादी गोदावरी रावसाहेब मस्के उम्र 60 साल राह किनारे खड़ी थी। उसी समय तेज रफ्तार से आए वाहन क्रमांक एमएच 38 1557 ने गोदावरी मस्के को जोरदार टक्कर मारी। इस भीषण दुर्घटना में गोदावरी गंभीर रुप से जख्मी हो गईं और उपचार के दौरान अस्पताल में उसकी मौत हो गई। प्रकरण में शिकायत के आधार पर आरोपी वाहन चालक के खिलाफ हिंगोली ग्रामीण पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई, जिसकी जांच पुलिस उपनिरिक्षक मुपडे कर रहे हैं।

Created On :   11 April 2022 2:17 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story