राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने से पहले सचिन पायलट के वायरल वीडियो से राजस्थान में फिर छिड़ा सियासी घमासान! क्या संदेश देने की कोशिश में हैं पायलट?

राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने से पहले सचिन पायलट के वायरल वीडियो से राजस्थान में फिर छिड़ा सियासी घमासान! क्या संदेश देने की कोशिश में हैं पायलट?
भारत जोड़ो यात्रा-2022 राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने से पहले सचिन पायलट के वायरल वीडियो से राजस्थान में फिर छिड़ा सियासी घमासान! क्या संदेश देने की कोशिश में हैं पायलट?

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा की रविवार को राजस्थान के झालावाड़ा में एंट्री होगी। राहुल गांधी कुल 17 दिन राजस्थान में रहेंगे। राहुल गांधी की राजस्थान में यात्रा ऐसे मौके पर पहुंची है। जब राज्य कांग्रेस अंदर सब कुछ ठीक नहीं चल रही है। हाल ही में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को गद्दार बोलकर सियासी तूल दे दी। जिसके बाद आलाकमान को बीच बचाव में उतरना पड़ा और ऐसी बयानबाजी से बचने तक की नसीहत दी गई।

माना ये जा रहा है कि राहुल गांधी अपनी इस यात्रा के दौरान दोनों नेताओं से बातचीत कर मामले को सुलझाने की भी कोशिश करेंगे। वैसे बीते कई महीनों से गहलोत व पायलट के बीच खींचतान जारी है और बीच-बीच में विवाद उभर ही आता है। यात्रा के दौरान राहुल गांधी की नजर राजस्थान को बचाने के साथ इस विवाद को निपटाने पर भी होगी। राजनीतिक जानकारों की माने तो कांग्रेस की निगाहें अगले साल होने वाले राजस्थान विधानसभा चुनाव के साथ ही लोकसभा चुनाव-2024 पर भी है। 

बीजेपी की गढ़ पर नजर

राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा के साथ कांग्रेस राजनीतिक फायदे पर नजर बनाए हुए है। इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि बीजेपी की कद्दावर नेता वसुंधरा राजे की गढ़ हाड़ौती से यात्रा की शुरूआत की योजना है। इसके अलावा झालावाड़ा में राहुल गांधी चार विधानसभा सीटों पर नजर गड़ाए हुए हैं। जिन सीटों पर पहले से ही बीजेपी का कब्जा है। इसके अलावा यहां दो लोकसभा सीटों पर भी इसका असर साफतौर पर देखने को मिल सकती है। भारत जोड़ो यात्रा के जरिए कांग्रेस राजस्थान में फिर से सत्ता में वापसी का हरसंभव प्रयास कर रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस खुद को मजबूत करने के साथ बीजेपी की वोटबैंक में भी सेंध लगाने की कोशिश करेगी। 

सचिन पायलट ने शेयर किया वीडियो

इन दिनों राजस्थान में गहलोत व पायलट के बीच विवाद किसी से छिपा नहीं है। इन दोनों के विवाद के चलते कांग्रेस हाईकमान को कई बार मुश्किलों का सामना करना पड़ा है। अब राजस्थान में कांग्रेस की एंट्री कल (रविवार) होने वाली है, ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों नेताओं के बीच बयानबाजी कुछ दिन के लिए रूक जाए क्योंकि राजस्थान कलह की वजह से कांग्रेस को काफी नुकसान हो रहा है। कयास ये भी लगाए जा रहे हैं कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के खत्म होने के बाद शीर्ष नेतृत्व राजस्थान को लेकर बड़ा फैसला ले सकता है। इसी बीच सचिन पायलट ने एक वीडियो ट्वीट कर सियासी हलचल बढ़ा दी है।

वीडियो में पायलट अपने जूते का फीता बांधते हैं और इसके बाद बॉडी को थोड़ा सा स्ट्रेच करते हैं, फिर दौड़ लगाना शुरू कर देते हैं। राहुल गांधी की फोटो व भारत जोड़ो यात्रा की फोटो के साथ टी-शर्ट पहने हुए पायलट के साथ लोग जुड़ते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो के अंत में पायलट कहते हैं कि पूरा राजस्थान भारत जोड़ो यात्रा के साथ है। आप भी आ रहे हैं क्या? सियासी जानकारों की माने तो पायलट ने वीडियो शेयर कर एक तीर से दो वार किया है। एक तो उन्होंने बताने का प्रयास किया है कि भारत जोड़ो यात्रा में हम राजस्थान की जनता को साथ लेकर चल रहे हैं और दूसरा जनता उनके पीछे जुड़ना पसंद कर रही है। 

Created On :   3 Dec 2022 1:35 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story