Fadnavis on Rahul Gandhi: 'रोज झूठ बोलकर भारत के संविधान का...' महाराष्ट्र सीएम फडणवीस ने राहुल गांधी पर कसा तंज

- संवैधानिक ढांचे का हो रहा है अपमान
- हाइड्रोजन बम निकला फुसक
- इतनी सफाई से झूठ बोलना यह भी है एक कला
डिजिटल डेस्क, मुंबई। बिहार में इसी साल अक्टूबर तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इसमें महाराष्ट्र बीजेपी सियासत ने दखल दे दी है। सूबे के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि वे लगातार झूठ फैला रहे हैं और संवैधानिक ढांचे का अपमान किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि झूठ बोलकर बिहार तो जीत सकते हैं। लेकिन, पूरा बिहार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है।
हाइड्रोजन बम निकला फुसक
सीएम फडणवीस ने कहा, "राहुल गांधी ने जिस प्रकार कहा था हाइड्रोजन बम हाइड्रोजन बम। यह तो कोई बम ही नहीं था। यह फुसक बम था। खोदा पहाड़ और चूहा भी नहीं निकला। मैंने इसके पहले भी कहा था कि राहुल गांधी यह एक सीरियल लायर हैं। यह सफाई के साथ झूठ बोलते हैं।"
मुख्यमंत्री ने आग कहा, ''मैं एक ही चीज के लिए राहुल गांधी को मार्क्स दूंगा कि नेशनल मीडिया के सामने आकर लगातार इतनी सफाई से झूठ बोलना यह भी एक कला है और वह सिर्फ उनके पास ही है। इसके पहले इलेक्शन कमीशन ने राहुल गांधी को कई नोटिस दिए कि सबूत पेश करें लेकिन वह कभी इलेक्शन कमीशन के पास नहीं गए।"
देश में नहीं चलेगी झूठ बोलने की तकनीक
देवेंद्र फडणवीस ने बताया, ''राहुल गांधी न्यायालय के पास सबूत लेकर जाते नहीं लेकिन बोलते ऐसे हैं जैसे सारी चीज उनके पास हो। कांग्रेस सांसद लगातार झूठ बोल रहे हैं, यह हिटलर के मंत्री गोबल्स की तकनीक है। लगातार झूठ बोल तो शायद लोगों को सच लग जाए। यह तकनीक देश में चलने वाली नहीं है।''
कांग्रेस नेता पर सीएम ने तंज कसते हुए कहा, ''राहुल गांधी जी आपको वोट मांगने के लिए जनता के बीच में जाना होगा और आप कितना भी झूठ बोलेंगे तो यह जनता बरगलाने वाली नहीं है। मैं मानता हूं कि वह रोज झूठ बोलकर भारत के संविधान का अपमान करते हैं। संविधान ने बनाया न्यायालय और चुनाव आयोग का अपमान करते हैं। वे संवैधानिक ढांचे का अपमान करते हैं।"
Created On :   19 Sept 2025 2:33 AM IST