पत्थर से टकराकर बाइक सवार की मौत

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शहडोल पत्थर से टकराकर बाइक सवार की मौत

डिजिटल डेस्क,शहडोल। बुढ़ार थाना क्षेत्र के ग्राम धनगवां में बीती रात बाइक सवार की हादसे में मौत हो गई। उसका शव रात भर वहीं सडक़ में पड़ा रहा। मृतक की पहचान भारत यादव 45 वर्ष निवासी धनगवां के रूप में की गई। जानकारी के अनुसार भारत यादव शहडोल में वाहन चलाने का काम करता है। सोमवार की रात करीब 10 बजे घर लौट रहा था। घर पहुंचने से कुछ सौ मीटर पहले सडक़ किनारे लगे पत्थर से उसकी बाइक टकरा गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चूंकि वह मार्ग रात के समय लगभग सूना रहता है और लोगों का कम ही निकलना होता है जिसकी वजह से घटना के बारे में किसी को जानकारी नहीं हो पाई। सुबह के समय जब लोग वहां से निकले तो खून से लथपथ शव देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
 

Created On :   12 April 2023 9:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story