सांसद पद से इस्तीफा नहीं देंगे भाजपा के गोपाल शेट्टी, ईसाई समाज पर दिया था विवादित बयान 

BJPs MP Gopal Shetty will not resign from the post
सांसद पद से इस्तीफा नहीं देंगे भाजपा के गोपाल शेट्टी, ईसाई समाज पर दिया था विवादित बयान 
सांसद पद से इस्तीफा नहीं देंगे भाजपा के गोपाल शेट्टी, ईसाई समाज पर दिया था विवादित बयान 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर मुंबई के भाजपा सांसद गोपाल शेट्टी ईसाई समाज पर विवादित बयान देकर बूरे फंस गए हैं। उन्होंने ईसाई समाज को अंग्रेज बताया है। विवाद बढ़ने के बाद शेट्टी ने सांसद पद से इस्तीफे की पेशकश की। लेकिन देर शाम में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रावसाहब दानवे के समझाने के बाद शेट्टी ने अपना इरादा बदल दिया। शेट्टी सांसद पद से इस्तीफा नहीं देंगे। वह अपने बयान पर भी कायम हैं। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने मेरे बयान को गलत तरीके से पेश किया है। मैंने ईसाई समाज के बारे में कुछ गलत नहीं कहा है।

शुक्रवार को दैनिक भास्कर से बातचीत में शेट्टी ने साफ किया कि वे इस्तीफा नहीं देंगे। शेट्टी ने कहा कि मेरे बयान से पार्टी को मुश्किल न हो और मैं स्वतंत्र रूप से अपनी बात लोगों के सामने रख सकूं। इस कारण मैंने इस्तीफे की पेशकश की थी। लेकिन बाद में मुख्यमंत्री फडणवीस, प्रदेश अध्यक्ष दानवे ने मुझसे फोन पर बात की। उन्होंने मुझे समझाया कि अपनी लड़ाई कांग्रेस से हैं। हम मिलकर कांग्रेस से लड़ेंगे। इसके बाद मैंने अपने पद से इस्तीफा नहीं देने का फैसला किया है। शेट्टी ने कहा कि मैं चार दशक से राजनीति में हूं। मेरे संसदीय क्षेत्र में ईसाई समाज के लोग रहते हैं। वे लोग मुझे अच्छी तरह से जानते हैं। मैं ऐसी बात नहीं करूंगा कि समाज को ठेस पहुंचेगी। दूसरी ओर मुंबई कांग्रेस के अध्यक्ष संजय निरूपम ने शेट्टी पर निशाना साधा है।

सांसद शेट्टी ने क्या कहा 

उपनगर के मालाड में मुस्लिम समाज की तरफ से आयोजित एक कार्यक्रम में शेट्टी ने कहा था कि आज हर व्यक्ति को लगना चाहिए कि देश हमारा है। आपका, हम सबका देश है। यहां पर मौलाना साहब ने बताया कि देश को हिन्दुओं ने आजाद नहीं किया है। देश को मुसलमानों ने आजाद नहीं किया है। ईसाई लोग तो अंग्रेज थे इसलिए वो तो आजागी की लड़ाई में थे ही नहीं। हिन्दू और मुसलमानों ने आजादी की लड़ाई हिन्दुस्तानी के रूप में लड़ी थी। हमें मिलकर देश को आगे ले जाना पड़ेगा। इसलिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास का नारा दिया है।

Created On :   6 July 2018 3:42 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story