- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- जबलपुर केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान...
जबलपुर केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान में फिर हुआ धमाका, एक कर्मचारी घायल

By - Bhaskar Hindi |23 April 2018 3:46 AM GMT
जबलपुर केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान में फिर हुआ धमाका, एक कर्मचारी घायल
डिजिटल डेस्क जबलपुर। सोमवार को जबलपुर स्थित केन्द्रीय सुरक्षा संस्थान के ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री खमरिया के एफ 7 सेक्शन में एक बम ब्लास्ट हुआ। इस धमाके में एक कर्मचारी के हाथ में बम फटने से कर्मचारी घायल हो गया। कर्मचारी का नाम धीरज है। हादसे के बाद कर्मचारी को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में ले जाया गया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक बम में बारूद भरते समय यह हादसा हुआ। बता दें इससे पहले भी पिछले साल ऑर्डिनेन्स फैक्ट्री खमरिया में आग लगने के कारण कई धमाके हुए थे। जिसमें 20 लोग घायल हुए थे।
Created On :   23 April 2018 9:15 AM GMT
Next Story