अरब सागर में मिली नाव का पाकिस्तानी कनेक्शन नहीं, मछुआरों की संस्था का दावा सभी सवार भारतीय

Boat found in Arabian Sea has no Pakistani connection, fishermens association claims all Indians on board
अरब सागर में मिली नाव का पाकिस्तानी कनेक्शन नहीं, मछुआरों की संस्था का दावा सभी सवार भारतीय
खुलासा अरब सागर में मिली नाव का पाकिस्तानी कनेक्शन नहीं, मछुआरों की संस्था का दावा सभी सवार भारतीय

डिजिटल डेस्क, मुंबई। समुद्र तट से 44 नॉटिकल मील दूर पर तटरक्षक दल द्वारा एक संदिग्ध नाव पकड़ने के बाद शनिवार को हड़कंप मच गया था। दावा किया जा रहा था कि नाव पर पाकिस्तानी खलासी सवार है, लेकिन खुलासा हुआ है कि जलरानी नाम का यह जहाज उत्तन के एक व्यक्ति की है और इस पर सवार सभी लोग भारतीय हैं। नाव के मालिक बेन्हार जॉन बूटी है। उत्तन मच्छीमार विकास सहकारी संस्था के अध्यक्ष लिओ कॉलोस ने मीडिया से बातचीत में जानकारी दी कि नाव मछली पकड़ने के लिए समुद्र में गई है और फिलहाल हमारे संपर्क में नहीं है लेकिन उस पर सवार सभी 15 कर्मचारी भारतीय हैं और उनके आधारकार्ड हमारे पास हैं। एक दूसरी जहाज से जलरानी पर सवार लोगों से संपर्क किया गया है और  उन्हें वापस तट पर लौटने का संदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि नाव पर सवार लोग साढ़े चार किलोमीटर के दायरे में जाल फेंककर मछलियां फंसने का इंतजार कर रहे हैं। जाल समेट कर तट तक वापस लौटने में उन्हें सात-आठ घंटे का समय लग सकता है। कॉलोस के मुताबिक जहाज के मालिक बुटी ने इसके लिए दो साल पहले जिला मध्यवर्ती बैंक से आर्थिक सहायता भी ली थी। बता दें कि मुंबई पर 26/11 के आतंकी हमला करने वाले पाकिस्तानी आतंकी नाव पर सवार होकर ही मुंबई पहुंचे थे इसलिए इस तरह की सूचनाओं से तुरंत हड़कंप मच जाता है। 

Created On :   2 April 2023 11:42 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story