कार्यालयों में भी नहीं लौटी रौनक, गुढ़ीपाड़वा के अवकाश के बाद ही सुचारु होगा कामकाज 

Bright did not return to Bhandaras offices, functioning will be smooth only after Gudhipadwa holiday
कार्यालयों में भी नहीं लौटी रौनक, गुढ़ीपाड़वा के अवकाश के बाद ही सुचारु होगा कामकाज 
भंडारा कार्यालयों में भी नहीं लौटी रौनक, गुढ़ीपाड़वा के अवकाश के बाद ही सुचारु होगा कामकाज 

डिजिटल डेस्क, भंडारा. पुरानी पेंशन की मांग को लेकर गत सात दिनों से हड़ताल कर रहे शासकीय कर्मचारी मंगलवार को दोपहर 2 बजे के बाद काम पर लौटे। लेकिन इसके पूर्व सुबह में शासकीय कर्मचारियों ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने आंदोलनस्थल पर इकट्‌ठा होकर पुरानी पेंशन को लेकर शासन की भूमिका का निषेध करते हुए केंद्र व राज्य सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। जिसके बाद दोपहर में सभी कर्मचारी अपने-अपने कार्यालयों में काम पर लौटे। इससे मंगलवार को पहले कामकाजी सत्र में अनेक शासकीय कार्यालय खाली नजर आए, पर दोपहर बाद कर्मचारी काम पर लौटे। इस समय कर्मचारियों ने बताया कि बुधवार, 22 मार्च को गुढ़ीपाड़वा का शासकीय अवकाश होने से नागरिकों के शासकीय कार्यालय से जुड़े काम गुरुवार, 23 मार्च से नियमित हो सकेंगे। उल्लेखनीय है कि पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एक सप्ताह से शासकीय कर्मचारी हड़ताल पर थे। इससे नागरिकों के शासकीय कार्यालय से संबंधित  कार्य प्रभावित हो चुके थे। इधर,पिछले सात दिनों से जारी हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने अलग-अलग तरीके से आंदोलन कर शासन का ध्यानाकर्षण करने की कोशिश में जुटे थे। इस बीच सोमवार शाम को मुख्यमंत्री से चर्चा के बाद आश्वासन पर हड़ताल खत्म करने का निर्णय लिया गया। लेकिन कर्मचारियों को किसी प्रकार ठोस आश्वासन नहीं मिलने से कर्मचारियों में संभ्रम बना हुआ है। इस दौरान मंगलवार सुबह में सभी आंदोलनकर्ता कर्मचारियों ने शासन की भूमिका का निषेध करते हुए दोपहर बाद कर्मचारियों ने काम पर लौटने का निर्णय लेकर अपने-अपने कार्यालयों में काम पर लौटे। इससे अब गुरुवार से नियमित रूप से काम होने की नागरिकों को उम्मीद हैं। 
 

Created On :   22 March 2023 10:50 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story