- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- जबलपुर
- /
- हँसिया से हमला कर भाभी को मौत के...
हँसिया से हमला कर भाभी को मौत के घाट उतारकर थाने पहुँचा देवर
डिजिटल डेस्क जबलपुर। हनुमानताल थाना क्षेत्र स्थित बकरा मंडी के समीप रहने वाली 32 वर्षीय रोशनी चक्रवर्ती को उसके देवर राजा चक्रवर्ती ने गुरुवार की दोपहर बेरहमी से मौत के घाट उतार िदया। दरअसल राजा को शक था कि भाभी के किसी से अवैध संबंध हैं, जिसको लेकर दोनों के बीच पहले कहासुनी हुई िफर राजा ने गुस्से में रोशनी के गले में हँसिया से हमला कर िदया िजससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद राजा खून से लथपथ हँसिया लेकर थाने पहुँचा और आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस ने हत्या का प्रकरण दर्ज कर राजा को गिरफ्तार कर लिया है।
हनुमानताल पुलिस के अनुसार मृतका रोशनी का पति प्रदीप चक्रवर्ती पेंट-पुट्टी का काम करता है, उसके दो बच्चे अंशुल और मानसी भी हैं। अंशुल 7वीं कक्षा और मानसी 6वीं कक्षा की पढ़ाई कर रहे हैं। घर पर पिता सुरेश और छोटा भाई राजा 28 वर्ष भी उसके साथ ही रहते हैं। गुरुवार की सुबह प्रदीप काम के लिए घर से िनकल गया था, वहीं बच्चे भी स्कूल गए हुए थे। पुलिस के अनुसार आरोपी राजा ने थाने पहुँचकर बताया िक उसकी भाभी भैया के घर से जाने के बाद हमेशा फोन पर किसी से बात करती-रहती थी। जिसको लेकर उसने पूर्व में भी कई बार भाभी को मना किया था, लेकिन हमेशा वो उसकी बातों को गलत ठहराकर डाँट देती थी। गुरुवार की दोपहर करीब 12.30 बजे राजा किसी काम से बाहर गया था और उसके पिता नगर िनगम में टैक्स की जानकारी लेने चले गए थे। करीब 1 बजे राजा जब घर लौटा तो रोशनी घर पर नहीं थी। करीब दो घंटे बाद रोशनी लौटी और अपने कमरे में किसी से फोन पर बात कर रही थी तभी राजा वहाँ गया और रोशनी से पूछा किससे, कहाँ मिलने गई थीं, राजा ने ये भी कहा कि आज वो भैया के सामने उसके अवैध संबंधों की पूरी बात उजागर कर देगा। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ जिसमें राजा ने हँसिया उठाकर रोशनी के गले में तेजी से हमला किया िजसके कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
पति हुआ बेसुध, बच्चे रहे बेहाल
चरित्र संदेह के कारण हुई इस वारदात में एक हँसता-खेलता परिवार बर्बाद हो गया। पत्नी की हत्या की जानकारी लगने पर प्रदीप जब घर पहुँचा तो वह बेसुध होकर शव के पास बैठ गया। कुछ ही देर में रोशनी के बच्चे अंशुल और मानसी स्कूल से लौटे और माँ की लाश देखी तो दोनों बुरी तरह बिलख पड़े, बच्चों का िवलाप देखकर हर किसी की आँखें नम हो गईं। िफलहाल पुलिस ने राजा पर हत्या का प्रकरण दर्ज कर उसे िगरफ्तार कर िवस्तृत छानबीन शुरू कर दी है।
Created On :   25 Nov 2021 10:51 PM IST