नेहरू युवा केन्द्र पन्ना के कैच द रैन कार्यक्रम पर बेबीनार सम्पन्न

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
नेहरू युवा केन्द्र पन्ना के कैच द रैन कार्यक्रम पर बेबीनार सम्पन्न

डिजिटल डेस्क, पन्ना। गगनदीप कौर जिला युवा अधिकारी नेहरू युवा केन्द्र पन्ना के मार्गदर्शन में कैच द रैन कार्यक्रम पर बेबीनार कार्यक्रम को जियो मीट पर किया गया, जिसमें पांचों विकासखण्ड के 50 युवक-युवतियों ने भाग लिया। डॉ. एस.एस. राठौर सहायक प्राध्यापक शासकीय छत्रसाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय पन्ना ने वर्तमान जल संकट पर सविस्तार से जानकारी दी। डॉ. दुर्गा त्रिपाठी संचालक क्षेत्रीय कार्यालय महात्मा गांधी ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट शाखा पन्ना ने अपने उद्बोधन में जल की महत्ता व वर्षा जल को कैसे संरक्षित कर इनका उपयोग करने पर विस्तार से जानकारी दी। डॉ0 पी0एन0 त्रिपाठी संचालक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक कृषि विज्ञान केन्द्र पन्ना ने कृषि कार्यो में जल बचत के लिए सविस्तार से जानकारी एवं पाइप के द्वारा सिचांई योजना से पानी बचत पर प्रकाश डाला। श्री डी.पी. सिंह जूनियर कृषि वैज्ञानिक पन्ना के किसान भाईयों को जल बचत के लिए कौन-कौन सी फसल उगाने के संबंध में जानकारी दी। कार्यक्रम के अन्त में जिला युवा अधिकारी गगनदीप कौर ने सभी प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुऐ धन्यवाद दिया। इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा स्वंयसेवक रश्मि रैकवार, आनंद बाजपेयी, विकास तिवारी का सहयोग सराहनीय रहा।

Created On :   10 Feb 2021 10:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story