मछली पकडऩे नदी में फैलाया करंट, खुद हुआ शिकार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
सिवनी मछली पकडऩे नदी में फैलाया करंट, खुद हुआ शिकार

डिजिटल डेस्क,सिवनी। मछली पकडऩे के लिए नदी में फैलाए गए करंट का शिकार खुद मछली पकडऩे वाला हो गया। जिससे उसकी मौत हो गई। रविवार को मृतक युवक का पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार धनौरा थाना क्षेत्र के बिनैका टोला निवासी प्रदीप पिता कृष्णा मरकार (28) शनिवार को नजदीक बहने वाली वैनगंगा नदी में मछली पकडऩे गया हुआ था। उसने नदी में मछली पकडऩे के लिए बिजली के तार से करंट फैला दिया। असावधानी वश वह खुद करंट का शिकार हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव निकलवाकर रविवार को पीएम कराया। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।
 

Created On :   6 March 2023 9:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story