दूसरे दिन भी राज्य में सबसे गर्म रहा चंद्रपुर, मनपा ने की सर्तकर्ता बरतने की अपील

Chandrapur remained the hottest in the state for the second day, Municipal Corporation appealed to be careful
दूसरे दिन भी राज्य में सबसे गर्म रहा चंद्रपुर, मनपा ने की सर्तकर्ता बरतने की अपील
धधकता सूरज दूसरे दिन भी राज्य में सबसे गर्म रहा चंद्रपुर, मनपा ने की सर्तकर्ता बरतने की अपील

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर. पिछले 3 दिनों से चंद्रपुर का तापमान लगातार बढ़ता ही जा रहा। गुरुवार को चंद्रपुर का तापमान 43.2 डिसे दर्ज किया गया जो कि राज्य में सर्वाधिक था और देश में दूसरा सबसे गर्म शहर था। इसके अलावा वर्धा 42.2 और अमरावती 41.4 डिसे रहा है। अल डोराडो वेदर वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को दोपहर में विश्व में सबसे गर्म शहर ओड़िशा राज्य के मयूरगंज जिले का बारिपदा शहर था। यहां का तापमान 43.5 डिसे था और दूसरे क्रमांक पर चंद्रपुर का तापमान था। लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए मनपा ने शहर भर मे पोस्टर लगाकर नागरिकों से उष्माघात से बचाव के लिए सर्तकर्ता बरतने की अपील की है। 

कड़ी धूप तेज हवाओं ने जिले को लगातार गर्म कर रखा है। गुरुवार को जिले का तापमान औसत से 2.3 डिसे अधिक रहा। आने वाले दिनों में तापमान और अधिक बढ़ने वाला है इसलिए मनपा ने शहर के दर्शनीय स्थानों पर लगाए पोस्टर के जरिए नागरिकों को धूप से बचाव के उपाय सुझाये हैं, जिसमें घर से बाहर निकलते समय सिर पर टोपी, गमछा बांधकर रखे, पानी और तरल पदार्थों का अधिक से अधिक उपयोग करें। दोपहर 12 से शाम 4 बजे के समय मेहनत के काम से बचे, दोपहर 2 से 4 बजे के बीच रसोई पकाने से बचे, दोपहर 12 से शाम 4 बजे के बीच घर से बाहर न निकले, नंगे पैर घर से बाहर न निकले, छोटे बच्चे और पालतू पशुओं को भीतर छोड़कर वाहन का ताला न बंद करें, शराब, चाय, काफी जैसी गर्म चीजों से बचने की अपील की है। इसके बावजूद किसी व्यक्ति को किसी प्रकार की दिक्कत होती है तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र, डाक्टर के पास पहुंचकर उपचार की अपील की है। तेज धूप की वजह से दोपहर में शहर की सड़क सुनसान हो गई,

कुछ कुछ देर बाद कोई वाहन तेज गति से गुजर जाता जैसे उसे जल्द से जल्द निर्धारित जगह पर पहुंचना है। इसका मुख्य कारण पिछले तीन दिनों से चंद्रपुर शहर विदर्भ में सबसे गर्म रहना है।  गुरुवार  को 43.2, 12 अप्रैल को 42.2 और 11 अप्रैल को 41.8 डिसे दर्ज किया गया जो विदर्भ में सर्वाधिक रहा है। इसके अलावा विदर्भ के अकोला का तापतान 40.3 डिसे, अमरावती 41.4, बुलढाना 35, गड़चिरोली 38, गोंदिया 40.4, नागपुर 41, वर्धा 42.2, वाशिम 39.8 और यवतमाल का अधिकतम तापमान 40.5 डिसे दर्ज किया गया है।

गड़चिरोली में भी आग उगल रहा सूरज

वनों से व्याप्त आदिवासी बहुल गड़चिरोली जिले में अप्रैल माह से ही झुलसने वाली गर्मी हो रही है। गुरुवार को जिले का तापमान 41 डि. से. दर्ज किया गया। सूरज लगातार आग उगलने के कारण जिला मुख्यालय की सड़कों पर दिनभर सन्नाटा छाने लगा है। सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक सड़कों पर लोगों की आवाजाही कम होने लगी है। गर्मी से बचने के लिए नागरिक विभिन्न तरह की उपाययोजना भी करने लगे हंै। आगामी मई माह में तापमान में वृद्धि होने की संभावना अभी से व्यक्त की जा रही है।

 

Created On :   14 April 2023 10:23 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story