छठ पूजा 20 को - नहाय-खाय से शुभारंभ आज, पंचमी को खरना

Chhath Puja on 20 - Launching from Nahai-Khay today, Kharn Panchami
छठ पूजा 20 को - नहाय-खाय से शुभारंभ आज, पंचमी को खरना
छठ पूजा 20 को - नहाय-खाय से शुभारंभ आज, पंचमी को खरना

डिजिटल डेस्क जबलपुर । कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि यानी शुक्रवार को छठ पूजा होगी। पूजा का शुभारंभ आज चतुर्थी पर नहाय-खाय से होगा। गुरुवार को पंचमी पर लोहंडा और खरना होगा। षष्ठी को छठ पूजा होगी। जिसमें सूर्य देव को शाम का अघ्र्य अर्पित किया जाएगा। सप्तमी को सूर्योदय पर उगते हुए सूर्य को अघ्र्य देकर पारण करके व्रत पूरा होगा। 
पहला दिन नहाय-खाय 
 छठ पूजा की शुरूआत कार्तिक शुक्ल चतुर्थी तिथि से होती है। यह छठ पूजा का पहला दिन होता है। इस दिन नहाय-खाय होता है। इस वर्ष नहाय-खाय 18 नवम्बर बुधवार को है। इस दिन सूर्योदय सुबह 6:28 बजे और सूर्यास्त शाम को 5:22 बजे होगा। 
गुरुवार को खरना 8लोहंडा (खरना) छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। यह कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को होता है। इस वर्ष लोहंडा और खरना 19 नवम्बर गुरुवार को हैं। इस दिन सूर्योदय सुबह 6:30 बजे होगा और सूर्यास्त शाम को 5:20 बजे होगा।
तीसरा दिन छठ पूजा संध्या अघ्र्य 8 छठ पूजा का मुख्य दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को होता है। इस दिन ही छठ पूजा होती है। इस दिन शाम को सूर्य को अघ्र्य दिया जाता है। छठ पूजा 20 नवम्बर को है। इस दिन सूर्योदय 6:28 बजे होगा और सूर्यास्त 5:20 बजे होगा। छठ पूजा के लिए षष्ठी तिथि का प्रारम्भ 19 नवम्बर को रात 2:15 बजे से हो रहा है, जो 20 नवम्बर को रात 1:36 बजे तक है।
चौथा दिन सूर्योदय अघ्र्य पारण का दिन 8 छठ पूजा का अंतिम दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि होती है। इस दिन सूर्योदय के समय सूर्य देव को अघ्र्य अर्पित किया जाता है। उसके बाद पारण कर व्रत को पूरा किया जाता है। इस वर्ष छठ पूजा का सूर्योदय अघ्र्य तथा पारण 21 नवम्बर को होगा। इस दिन सूर्योदय सुबह 6:29 बजे तथा सूर्यास्त शाम को 5:21 बजे होगा। 
ट्रैफिक व्यवस्था
ग्वारीघाट- झंडा चौक नो व्हीकल जोन
। चार दिवसीय छठ पूजा में नर्मदा तटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या को देखते हुए  ट्रैफिक पुलिस ने अपनी तरफ से पुख्ता इंतजाम कर दिए हैं। यातायात को सुगम बनाने के लिए वाहनों का घाटों तक जाना प्रतिबंधित कर दिया है। 
आयुर्वेदिक संस्थान में पार्किंग 8ग्वारीघाट में भीड़ उमडऩे पर झंडा चौक से वाहनों का जाना प्रतिबंधित कर दिया जाएगा। छठ वाले िदन सभी प्रकार के दो पहिया, चार पहिया प्राइवेट वाहन रामपुर चौक से खंदारीनाला होते हुये अवधपुरी मोड़ तक जा सकेंगे। इसके उपरांत अवधपुरी से डायवर्ट होकर अवधपुरी कॉलोनी होते हुये आयुर्वेदिक संस्थान पार्किंग परिसर में ही पार्क होंगे।  
हनुमानताल में व्यवस्था 
 हनुमानताल में पूजा के दौरान भानतलैया से हनुमानताल की ओर तथा मिलौनीगंज से हनुमानताल की ओर चार पहिया एवं तीन पहिया वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे। 
कैमरे से रहेगी नजर 8 पुलिस द्वारा उपद्रवियों पर कैमरे के जरिए नजर रखी जाएगी। महिला पुलिस सिविल ड्रेस में ऐसी महिलाओं व पुरुषों पर नजर रखेंगी जो मौके का फायदा उठाकर चोरी करते हैं। इसके अलावा अन्य गतिविधियों पर भी कैमरे के जरिए नजर रखने का काम िकया जाएगा।

Created On :   18 Nov 2020 9:08 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story