भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने लगाई सेंध, चिंचवड  सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार

Congress made a dent in BJPs stronghold, BJPs hold on Chinchwad seat
भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने लगाई सेंध, चिंचवड  सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार
दो सीटों के उपचुनाव भाजपा के गढ़ में कांग्रेस ने लगाई सेंध, चिंचवड  सीट पर भाजपा का कब्जा बरकरार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र की दो सीटों पर हुए उपचुनाव में एक पर कांग्रेस और एक पर भाजपा उम्मीदवार को जीत मिली है। कांग्रेस उम्मीदवार रवींद्र धंगेकर ने पुणे की कसबा पेठ उपचुनाव में जीत दर्ज कर भाजपा को तगड़ा झटका दिया है। पिछले 27 वर्षों से इस सीट पर भाजपा का कब्जा था। कसबा सीट से भाजपा उम्मीदवार हेमंत रसाने को हार का सामना करना पड़ा। पुणे से मौजूदा भाजपा सांसद गिरीश बापट ने 2019 तक पांच बार इस सीट का प्रतिनिधित्व किया था। जबकि चिंचवड सीट पर भाजपा अपना कब्जा बरकरार रखने में सफल रही है। यहां से भाजपा उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने राकांपा उम्मीदवार नाना काटे को पराजित कर दिया है। 

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, कांग्रेस और शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) के गठबंधन महा विकास आघाड़ी (एमवीए) के समर्थन वाले उम्मीदवार धंगेकर ने भाजपा के गढ़ में सेंध लगाने में कामयाबी हासिल की। निर्वाचन आयोग द्वारा उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, धंगेकर को 73,194 वोट मिले जबकि रासने को 62,244 वोट हासिल हुए। धंगेकर ने रासने को 10950 वोटों के अंतर से हराया है। कस्बा पेठ में कांग्रेस की जीत महत्वपूर्ण है क्योंकि पिछले साल जून में राज्य सरकार बदलने के बाद सत्तारूढ़ भाजपा-एकनाथ शिंदे के नेतृत्व और विरोधी एमवीए के बीच यह पहली सीधी टक्कर थी। नतीजा घोषित होने के बाद धंगेकर ने कहा कि यह जनता की जीत है।

पुणे जिले की दूसरी सीट चिंचवड में भाजपा उम्मीदवार अश्विनी जगताप ने राकांपा उम्मीदवार नाना काटे को 25 हजार 539 वोटके अंतर से हरा दिया है। अश्विनी को 1 लाख 8 हजार 544 वोट मिले जबकि राकांपा-शिवसेना-कांग्रेस के संयुक्त प्रत्याशी काटे को 83005 वोट हासिल हुए हैं। इस सीट से बतौर निर्दलिय उम्मीदवार चुनाव मैदान में उतरे शिवसेना के बागी राहुल कलाटे को 35370 वोट मिले। कलाटे की बगावत को आघाडी उम्मीदवार की हार का कारण माना जा रहा है। अश्विनी इस सीट से भाजपा के विधायक रहे लक्ष्मण जगताप की पत्नी हैं। लक्ष्मण जगताप के निधन की वजह से इस सीट पर उपचुनाव हुआ। 
 

"मेरे साथ आप को भी करना होगा आत्मचिंतन'

महाराष्ट्र में दो विधानसभा सीटों के चुनाव के लिए जारी मतगणना के बीच गुरुवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने विधानसभा में एलान किया कि पुणे में कस्बा विधानसभा क्षेत्र में उनकी पार्टी के उम्मीदवार ने जीत हासिल की है।ऐसे में सदन में नए सदस्य के बैठने के लिए स्थान निर्धारित किया जाए।   इसपरविधानसभाअध्यक्षराहुलनार्वेकरनेकहा कि आप 11 महीनों तक विधानसभा अध्यक्ष रहे हैं। चुनाव आयोग विधानसभा अध्यक्ष को परिणाम के बारे में सूचित करेगा और इसके आधार पर ही नए सदस्य को बैठने के लिए स्थान दिया जाएगा।इस पर सदन में मौजूद प्रदेशकेउपमुख्यमंत्रीदेवेंद्रफडणवीसनेकहा कि हम उप चुनाव के नतीजों को स्वीकार करते हैं। इसी तरह आपको भी चिंचवड़ के परिणाम को स्वीकार करना चाहिए। फडणवीस ने कहा कि आज दिन राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम आए हैं जिसमे कांग्रेस कही नजर नहीं आ रही है। आपको एक उप चुनाव जीतने से ही खुद को संतुष्ट करना होगा। लेकिन आपको भी उसी तरह आत्मचिंतन करना चाहिए, जैसा हम कस्बा विधानसभा सीट के बारे में करेंगे।

Created On :   2 March 2023 4:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story