कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राम मंदिर के लिए शिलापूजन, जाएंगे अयोध्या 

Congress workers perform shilpujan for Ram temple, will go to Ayodhya
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राम मंदिर के लिए शिलापूजन, जाएंगे अयोध्या 
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया राम मंदिर के लिए शिलापूजन, जाएंगे अयोध्या 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। अयोध्या में राममंदिर के भूमिपूजन कसो लेकर जहां भाजपा की तरफ से राज्यभर में बड़े पैमाने पर कार्यक्रम आयोजित किए गए, वहीं अपने पार्टी नेताओं के भूमिपूजन को लेकर सकारात्मक रुख के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी इसमें सहभागिता जताई। मीरा-भायंदर में स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को शिलापूजन किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व जिला कांग्रेस के प्रवक्ता एडवोकेट राजकुमार मिश्र ने बताया कि काशी भायंदर पूर्व के विश्वनाथ मंदिर में ज्योतिषाचार्य शास्त्री जी द्वारा मन्दिर में विधिवत शिलापूजन किया गया। उन्होंने कहा कि यह संकल्पित शिलापूजन करोड़ो देशवासियों की जनभावना का प्रतिनिधित्व करते हुए अयोध्या स्थित श्रीराम दरबार में लेकर पूरे समूह के साथ जाया एडवोकेट मिश्रा ने बताया कि श्रीरामजन्मभूमि न्यास ट्रस्ट को पृथक पूर्वांचल ट्रस्ट द्वारा 51000 हजार रुपये एक चांदी की ईंट दान स्वरुप प्रदान की जाएगी।

इस मौके पर मन्दिर आंदोलन के लिए अपने सम्पूर्ण जीवन को न्यौछावर कर देने वाले देव स्वरूप अशोक सिंघल जी के लिए भारतरत्न की मांग का संकल्प लिया गया। इस मौके पर सुमन कोठारी ,प्रवीण शुक्ला, रामचन्द्र वर्मा, मुकेश चेतन, मुन्ना भाई विवेक मनोज तिवारी मौजूद थे। 

 

Created On :   5 Aug 2020 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story