मामूली विवाद में दो स्थानों पर मारपीट, सौतेले दादा ने पोती से किया रेप

Crime in Nagpur - Dispute over in the two different places of City
मामूली विवाद में दो स्थानों पर मारपीट, सौतेले दादा ने पोती से किया रेप
मामूली विवाद में दो स्थानों पर मारपीट, सौतेले दादा ने पोती से किया रेप

डिजिटल डेस्क, नागपुर। लकड़गंज थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति के घर पर 9-10 लोगों ने हमला कर उसकी पिटाई कर दी, वहीं कलमना में भी एक युवक से मारपीट की गई है। संबंधित थानों में मामले दर्ज किए गए हैं। जूनी मंगलवारी निवासी विशाल जागरे (27) गंभीर अापराधिक वारदातों में लिप्त रहा है। हाल ही में जेल से छोड़ा गया है। विशाल का कुछ दिनों पहले हमलावरों से विवाद हुआ था। इसका बदला देने के इरादे से गुरुवार की रात 8.30 बजे विशाल जब घर में था, तभी बस्ती के ही विजय उर्फ बंटी गच्चीवाले बंटी दाभोद, अश्विन मोहोड, दिनेश मोहोड, अद्यू और अन्य 3-4 लोगों ने विशाल के घर पर हमला बोल दिया। उसकी जमकर पिटाई की गई। लकड़गंज पुलिस ने मामला दर्ज किया है। 

दूसरी घटना कलमना थाना क्षेत्र में हुई है। पुराना कामठी रोड कलमना निवासी आसिफ अली (19) गुरुवार की शाम 7.30 बजे अपने मित्रों के साथ बस्ती में मंदिर के पास बैठा था, तभी बस्ती का मोहित शाहू (25) बुलेट मोटरसाइकिल मंदिर के पास गलत तरीके से चला रहा था। इस कारण आसिफ ने उसे फटकार लगाई। इससे दोनों में विवाद हो गया। कुछ देर बाद मोहित अपने साथ अन्य मित्रों को लेकर आया और आसिफ पर तलवार से हमला किया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ है। मोहित और उसके दो मित्रों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। 

सौतेले दादा ने पोती से किया दुष्कर्म

पोती से दुष्कर्म करने वाले सौतेले दादा को नंदनवन पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया गया है। पीड़ित 12 वर्षीय बालिका के पिता निजी वाहन चालक हैं तथा मां गृहिणी है। गत कुछ महीनों से उसके माता-पिता के अनबन जारी होने से मां उसके पिता से अलग रह रही है। मार्च 2019 में होली के दौरान आरोपी हनुमान ढोबले (60) ने बालिका से दुष्कर्म किया। उसके बाद जान से मारने की धमकी देकर लगातार शारीरिक शोषण करता रहा। 17 अगस्त 2020 को बालिका ने फोन कर घटना की जानकारी अपनी मां को दी। तब उसके पिता को भी पता चली, जिससे मामला थाने पहुंचा। 

Created On :   22 Aug 2020 10:26 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story