गहरा विक्षोभ काकीनाडा के निकट उत्तर आंध्र प्रदेश तट को पार कर गया

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
गहरा विक्षोभ काकीनाडा के निकट उत्तर आंध्र प्रदेश तट को पार कर गया

डिजिटल डेस्क, दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के चक्रवात चेतावनी विभाग के अनुसार: बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी हिस्‍से परगहरा विक्षोभ, पिछले 06 घंटों के दौरान,17 किमी प्रति घंटे की गति से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर की ओर बढ़ा और आज 13 अक्टूबर, 2020 को भारतीय समय के अनुसार 05:30 बजे विशाखापट्टनम से लगभग दक्षिण-दक्षिण-पश्चिम में लगभग 120 किलोमीटर, काकीनाडा (आंध्र प्रदेश) के निकट (25 किलोमीटर के भीतर) और नरसापुर (आंध्र प्रदेश) के पूर्व-उत्तर-पूर्व में 100 किमी एवं अक्षांश 16.9 डिग्रीउत्‍तरके और 82.5डिग्री पूरबमें केंद्रित हो गया। नवीनतम प्रेक्षणों से संकेत मिलता है कि यह प्रणाली आज, 13 अक्टूबर, 2020 से 13:30 बजे के बीच,55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के साथ एक गहरे विक्षोभ के रूप में काकीनाडा के निकट (17.0 डिग्री उत्‍तरी अक्षांश और 82.4 डिग्री पूर्वी देशांतर के निकट) उत्तर आंध्र प्रदेश तट को पार कर गई। मछलीपट्टनम, विशाखापट्टनम और गोपालपुर के तटीय डॉपलर मौसम राडार द्वारा गहरे विक्षोभ की निगरानी की जा रही है। राडार के संकेतों के अनुसार, आंध्र प्रदेश के तटीय जिलों और आसपास के आंतरिक जिलों में बारिश की संभावना है। मध्यम संवहन दक्षिण ओडिशा और तेलंगाना में भी संभावित है। निम्न तालिका में पूर्वानुमान ट्रैक और तीव्रता दी गई है: दिनांक/समय (आईएसटी) स्‍थान (डिग्री उत्‍तरी अक्षांश /डिग्री पूर्वी देशांतर) हवा की गति (किमी प्रति घंटा) का अधिकतम प्रभावित क्षेत्र चक्रवात की श्रेणी 13.10.20/0530 16.9/82.5 55-65 से 75 गहरा विक्षोभ 13.10.20/1130 17.3/81.4 45-55 से 65 विक्षोभ 13.10.20/1730 17.6/80.3 35-45 से 55 विक्षोभ 13.10.20/2330 17.9/79.2 25-35 से 45 निम्‍न विक्षोभ चेतावनी: वर्षा की चेतावनी 13 अक्टूबर,2020:तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर भारी से अत्यधिक भारी वर्षा (> 20 सेमी प्रति दिन); तटीय और उत्तर आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में अलग-अलग स्थानों पर भारी और उत्तर आंध्र प्रदेश, रायलसीमा, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, दक्षिण ओडिशा, दक्षिण छत्तीसगढ़ और विदर्भ में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ-साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। 14 अक्टूबर,2020:कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ-साथ अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है। मध्य-महाराष्ट्र में अलग-अलग स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा (> 20 सेमी प्रति दिन), कोंकण के ऊपर अलग-अलग स्थानों पर भारी से भारी वर्षा, गोवा, उत्तर आंतरिक कर्नाटक और मराठवाड़ा और तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना है। (ii) तेज हवा की चेतावनी 13 अक्टूबर 2020:बंगाल की खाड़ी के पश्चिमी मध्य और इसके साथ-साथ आंध्र प्रदेश के तटों पर अगले 3 घंटों के दौरान 55-65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से 75 किमी प्रति घंटे की रफ्तार तक चलने वाली हवा की गति 06 घंटे के बाद धीरे-धीरे घटते हुए 45-55 किमी की रफ्तार से 65 किमी प्रति घंटे की रफ्तार होने की संभावना है। दक्षिण ओडिशा, तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों और बंगाल के दक्षिण-पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की खाड़ी से सटे इलाकों में अगले 06 घंटों के दौरान हवा की गति 45-55 किमी प्रति घंटे से 65 किमी प्रति घंटे चलने और और उसके बाद बारिश होने की संभावना है। समुद्र की स्थिति 13 अक्टूबर दोपहर तक बंगाल की खाड़ी के पश्चिम से सटे, पश्चिमोत्तर बंगाल की खाड़ी और दक्षिण-पश्चिम की खाड़ी और ओडिशा-आंध्र प्रदेश-तमिलनाडु और पुदुचेरी के तटों पर और 13और 14 अक्‍टूबर के दौरान मन्नार की खाड़ी के ऊपर ऊंची लहरें उठने की संभावना है। (iv) मछुआरों को चेतावनी मछुआरों को सलाह दी जाती है

Created On :   13 Oct 2020 10:01 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story