Delhi Election: CM केजरीवाल बोले- गंदी राजनीति करने वाली BJP खोले शाहीन बाग का रास्ता

Delhi Election: CM केजरीवाल बोले- गंदी राजनीति करने वाली BJP खोले शाहीन बाग का रास्ता
Delhi Election: CM केजरीवाल बोले- गंदी राजनीति करने वाली BJP खोले शाहीन बाग का रास्ता
Delhi Election: CM केजरीवाल बोले- गंदी राजनीति करने वाली BJP खोले शाहीन बाग का रास्ता
हाईलाइट
  • भाजपा गंदी राजनीति कर रही है : CM केजरीवाल
  • रोड शो में CM केजरीवाल का भाजपा पर हमला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को 8 फरवरी को होने वाले दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 के लिए रोड शो किया और जनता से AAP के समर्थन में वोट करने की अपील की। इस दौरान उन्होंने शाहीन बाग में CAA के खिलाफ जारी विरोध प्रदर्शन में भाजपा पर गंदी राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि "शाहीन बाग में बंद रास्ते की वजह से लोगों को परेशानी हो रही है। भाजपा नहीं चाहती कि रास्ते खुले। भाजपा गंदी राजनीति कर रही है। भाजपा के नेताओं को तुरंत शाहीन बाग जाकर बात करनी चाहिए और रास्ता खुलवाना चाहिए।"

शाहीन बाग पर तोड़ी चुप्पी
सीएम केजरीवाल ने कहा कि "जिस रास्ते को तय करने में 40 मिनट लगते हैं, उसे तय करने में 3 घंटे का समय लग रहा है। शाहीन बाग का रास्ता बंद होने के कारण एम्बुलेंस और स्कूल के बच्चों को आने-जाने में समस्या हो रही है।" हालांकि उन्होंने "ये भी कहा कि संविधान के मुताबिक इस देश में हर किसी को विरोध करने का हक है, लेकिन इससे आम नागरिक को समस्या नहीं होनी चाहिए।"

भाजपा को काम करने की नसीहत
सीएम केजरीवाल ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि "दिल्ली की कानून व्यवस्था प्रेस कॉन्फ्रेंस करने से नहीं, बल्कि काम करने से सुधरेगी। उन्होंने कहा कि काम करना सीखना ही है, तो हमसे सीखिए। हमें काम करना आता है। भाजपा सिर्फ गंदी पॉलिटिक्स करती है।" उन्होंने कहा कि "जब केंद्र पर भाजपा की सरकार है, तो वह शाहीन बाग की समस्या हल क्यों नहीं कर रही? मैं भाजपा नेताओं से अपील करता हूं कि वे शाहीन बाग जाकर लोगों से बात करें और रास्ता खुलाएं। मेरी तरफ से हरी झंडी है।"

सीएम केजरीवाल पर भाजपा का हमला
इससे पहले भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने सीएम केजरीवाल पर सवाल दागते हुए कहा कि "केजरीवाल शाहीन बाग वालों के साथ खड़े हैं, लेकिन उन्हें उन लाखों लोगों की शांत आवाज क्यों नहीं सुनाई देती, जिनके बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहें।" उन्होंने आगे कहा कि "अब शाहीन बाग एक इलाका नहीं बल्कि एक विचार बन गया है, जो तिरंगे का इस्तेमाल उन लोगों को कवर करने के लिए किया जा रहा है, जो देश को तोड़ना चाहते हैं। इसे टुकड़े - टुकड़े गैंग का समर्थन मिल रहा है।"

महिलाएं बच्चे और कुछ बुजुर्ग भी प्रदर्शन में शामिल
गौरतलब है कि एक महीने से ज्यादा समय से शाहीन बाग में विरोध प्रदर्शन जारी है। इसमें हजारों लोग शामिल हो रहे हैं, जिनमें महिलाएं, बच्चे और कुछ बुजुर्ग भी शामिल हैं। इन्हीं में से एक बुजुर्ग महिला ने सरकार को खुली चुनौती दी थी। उन्होंने कहा था कि "यदि सरकार पीछे नहीं हटेगी, तो हम भी एक इंच पीछे नहीं हटेंगे। बेहद तल्ख अंदाज में बुजुर्ग महिला ने कहा था कि "हम मरने से नहीं डरते।" इन महिलाओं की मांग है कि सरकार CAA वापस ले, नहीं तो उनका प्रदर्शन आगे भी जारी रहेगा।

तीसरी बार भी जीतेंगे नई दिल्ली !
2013 और 2015 की तरह, इस बार भी सीएम अरविंद केजरीवाल, नई दिल्ली विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। इससे पहले वह दोनों बार इस निर्वाचन क्षेत्र में जीत दर्ज कर चुके हैं। साल 2013 के चुनाव में उन्होंने दिल्ली से तीन बार मुख्यमंत्री रह चुकी कांग्रेस नेता शीला दीक्षित को 25,864 मतों से हराया था। वहीं साल 2015 के चुनाव में उन्होंने भाजपा की नूपुर शर्मा को 31,583 मतों से शिखस्त दी थी। इन आंकड़ों के मुताबिक माना जा रहा है कि सीएम केजरीवाल एक बार फिर नई दिल्ली से चुनाव जीत सकते हैं। नई दिल्ली सीट से भाजपा ने सुनील यादव और कांग्रेस ने रोमेश सभरवाल को अपना उम्मीदवार घोषित किया है।

8 फरवरी को होंगे चुनाव
दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर 8 फरवरी को मतदान होना है, जिसके नतीजे 11 फरवरी को घोषित कर दिए जाएंगे। वर्तमान विधानसभा का कार्यकाल 22 फरवरी को समाप्त हो जाएगा। 2015 में हुए विधानसभा चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने लोकप्रियता पर सवार होकर आम आदमी पार्टी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की थी और विरोधियों का सूपड़ा साफ कर दिया था। आम आदमी पार्टी ने इस चुनाव में 70 में से 67 सीटें प्राप्त की थी, जबकि भाजपा सिर्फ 3 सीटें जीतने में कामयाब हो सकी थी।

Created On :   27 Jan 2020 11:40 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story