दिल्ली का मशहूर सरोजिनी नगर मार्केट अब ऑनलाइन, घर बैठे पहनें मनपसंद कपड़े

Delhis famous Sarojini Nagar market is now online, wear only sitting at home Delhis clothes
दिल्ली का मशहूर सरोजिनी नगर मार्केट अब ऑनलाइन, घर बैठे पहनें मनपसंद कपड़े
दिल्ली का मशहूर सरोजिनी नगर मार्केट अब ऑनलाइन, घर बैठे पहनें मनपसंद कपड़े

डिजिटल डेस्क,नई दिल्ली। "सरोजिनी के कपड़े पहन के जाती मैडम डिस्को" गाने में जिस सरोजिनी का जिक्र किया गया है, वो है दिल्ली का मशहूर "सरोजिनी नगर मार्केट"। यहां कम कीमत में फैशनेबल कपड़े आपको मिल जाएंगे। आप जब कभी भी दिल्ली गए हों, तो इस मार्केट से शॉपिंग करने की सलाह तो हर किसी ने दी होगी। लेकिन अब दिल्ली के बाहर रहने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है, क्योंकि दिल्ली का ये सरोजिनी नगर मार्केट अब ऑनलाइन भी हो गया है। अब आप चाहें, कहीं भी हो, इस मार्केट से खरीदारी कर सकते हैं। 

अब घर बैठे ही करें शॉपिंग

सरोजिनी नगर मार्केट की वेबसाइट onlinesarojininagar.com पर जाकर आप अब घर बैठे ही शॉपिंग कर सकते हैं। इस साइट पर आपको इस मार्केट में मिलने वाली सभी चीजें मिल जाएंगी। आप अपने हिसाब से कलर और साइज सिलेक्ट कर सकते हैं। इस साइट में आपको लगभग वही दाम मिलेंगे, जो इस मार्केट में ऑफलाइन मिलते हैं। यहां से आप अपने लिए ड्रेस, फुटवियर्स, एक्सेसरीज़ घर बैठे ही मंगा सकते हैं। 
 
कीमत भी है कम
सरोजिनी नगर मार्केट की वेबसाइट की सबसे अच्छी बात ये है कि यहां मिलने वाले सभी प्रोडक्ट्स की प्राइस को उतना ही रखने की कोशिश की गई है, जितनी यहां की है। इस साइट पर प्रोडक्ट्स की रेंज 300 रुपए से शुरू होकर 500-600 रुपए तक रखी गई है। इस साइट पर हफ्ते नई डिजाइन्स अपलोड की जाएंगी।

Created On :   17 July 2017 4:13 PM IST

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story