- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- मुंबई
- /
- उत्तराखंड में फंसे महाराष्ट्र के 51...
Mumbai News: उत्तराखंड में फंसे महाराष्ट्र के 51 पर्यटक, उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अधिकारियों से किया संपर्क

- उत्तराखंड के अधिकारियों से किया संपर्क
- उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने की बात
- उत्तराखंड में फंसे महाराष्ट्र के 51 पर्यटक
Mumbai News. उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली में बादल फटने की घटना के बाद वहां पर महाराष्ट्र के लगभग 51 पर्यटक फंसे हुए हैं। इसमें नांदेड़ के 11 और मुंबई, पुणे, अहिल्यनगर, छत्रपति संभाजीनगर समेत दूसरे जिलों के कुल 40 पर्यटक हैं। राज्य के बुधवार को उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने उत्तराखंड राज्य के वित्त सचिव दिलीप जावलकर और पुलिस महानिरीक्षक (कानून व सुव्यवस्था) नीलेश भरणे से फोन पर बात की। उन्होंने दोनों अफसरों से महाराष्ट्र के फंसे पर्यटकों को तत्काल आवश्क मदद उपलब्ध कराने का आग्रह किया। मंत्रालय में पत्रकारों से बातचीत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड में फंसे महाराष्ट्र के पर्यटकों को हर संभव मदद प्रदान करने की कोशिश की जा रही है। दिल्ली स्थित महाराष्ट्र सदन के माध्यम से पर्यटकों को वापस ले आया जाएगा।
Created On :   6 Aug 2025 10:00 PM IST