घायल महिला को डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल

Dial 100 took the injured woman to the hospital
घायल महिला को डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल
पन्ना घायल महिला को डायल 100 ने पहुंचाया अस्पताल

डिजिटल डेस्क,  पन्ना। बरसात के मौसम में जिले के विभिन्न जल प्रपातों में मनोहारी नजारा हो जाता है। जिसे देखने लोग दूर-दराज से आते हैं और यहां पहुंचकर पानी की अविरल धारा और मनमोहक नजारे को देखकर अपने आपको रोक नहीं पाते परंतु इन स्थानों पर जरा सी लापरवाही या चूक लोगों को मुसीबत में डाल सकती है। ऐसा ही एक मामला प्रकाश में आया है जिसमें पन्ना जिले के थाना बृजपुर अंतर्गत वृहस्पति कुंड मे एक दम्पति बृहस्पति कुंड मे घूमने के लिए आये हुए थे। जहां नदीं में अचानक पैर फिसलने महिला गिर गई और वह घायल हो गईं। इसकी सूचना डायल १०० को दी गई जिस पर डायल १०० पायलट सफीक बेग व एएसआई अर्जुन सिंह ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को इलाज हेतु जिला चिकित्साल पन्ना पहुंचाया। प्राप्त जानकारी अनुसार घायल महिला क ानाम वैशाली हजारी पति भूपेंद्र हजारी निवासी सिविल लाइन पन्ना जो कि अपने पति के साथ बृहस्पति कुंड घूमने आईं थीं। वहीं ऊपर नदी में पेर फिसलने से उसके हाथ में फैक्चर आ गया। हालांकि प्रशासन व पुलिस द्वारा वृहस्पति कुण्ड सहित अन्य जल प्रपातों पर लोगों के जाने पर प्रतिबंध लगाया गया है परंतु फिर भी लोग यहां पहुंच रहे हैं। ऐसे में लोगों को सैर-सपाटा करते समय ऐसे जल प्रपातों पर पूरी सावधानी के साथ जाना चाहिए जिससे वह सुरक्षित होकर घूम सकें। 

Created On :   29 Aug 2022 10:34 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story