Panna News: धान की कटाई कर अनाज सुरक्षित करने में जुटे किसान

धान की कटाई कर अनाज सुरक्षित करने में जुटे किसान

Panna News: शाहनगर मुख्यालय के सिमरी हार, धनवाही हार सहित ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों धान की कटाई का कार्य जोरों से किया जा रहा है। धान की कटाई कर किसान जल्द से जल्द उपज को घर तक पहुंचाने में जी-जान से जुटे हुए हैं। महंगे खाद-बीज के रूप में भारी भरकम लागत के साथ खूब मेहनत कर किसानों द्वारा बोई गई धान की फसल तैयार हो चुकी है। धान की कटाई का कार्य भी शुरू हो चुका है। किसान इस बात को लेकर भी चिंतित दिख रहे हैं कि खेत खाली कर गेहूं की बुवाई समय से कर दें। वहीं धान की कटाई का कार्य भी तेजी से चल रहा हैं।

किसानों का कहना है कि इस वर्ष हुई अच्छी बारिश और मौसम का साथ मिलने से धान की खेती करने में सिंचाई को लेकर कोई विशेष परेशानी नहीं उठानी पडी। हालांकि ब्लाक के पश्चिमी क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते आज भी खेतों में पानी भरे होने से किसान काफी चिंतित हैं। उनका कहना है कि धान की खेती को लेकर काफी उम्मीदें बनी थीं लेकिन आखिरी समय पर भारी बारिश ने उनके मंसूबों पर पानी फेर दिया। लिहाजा किसान पानी से भरे खेतों में किसी तरह बचे खुचे धान की फसलों को काटने में जुटे हुए हैं।

Created On :   25 Oct 2025 1:27 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story