- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- पवई में अंग्रेजी शराब दुकान को...
Panna News: पवई में अंग्रेजी शराब दुकान को स्थानांतरित किये जाने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

Panna News: नए वित्तीय वर्ष ०1 अप्रैल से अंग्रेजी शराब दुकानों का संचालन होगा। जिसको लेकर पवई के नागरिकों ने तहसील कार्यालय पहुंचकर अनुविभागीय अधिकारी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है। जिसमें उन्होंने नगर के बीचों-बीच खुली अंग्रेजी शराब दुकान को अन्यंत्र स्थानंातरित किए जाने की मांग की है। ज्ञापन में लेख किया है कि वर्तमान में अंग्रेजी शराब दुकान के बगल से ही भारतीय स्टेट बैंक कुछ दूरी पर एसडीओपी कार्यालय, गायत्री माता मंदिर, एसडीओ फारेस्ट, छत्रसाल स्टेडियम सहित मुख्य सडक व पूरी बस्ती है जिससे यहां शराबियों का जमाबड़ा लगा रहता है और यहां से रात्रि में महिलाओं का निकलना भी मुश्किल रहता है जिससे इस शराब दुकान को पवई से कहीं दूर शिफ्ट किया जाए। यदि यह शराब दुकान अन्यंत्र स्थान पर नहीं जाती है तो सभी नागरिक विरोध प्रदर्शन करते हुए आंदोलन करने पर वाध्य होंगे।
यह भी पढ़े -पुलिस ने चौबीस घण्टे के अंदर पकड़ा मोटरसाइकिल चोर, चोरी गई मोटरसाइकिल आरोपी के कब्जे से बरामद
Created On :   1 April 2026 3:35 PM IST












