Panna News: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी गिरफ्तार
अमानगंज थाना पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

Panna News: अमानगंज थाना पुलिस ने एक युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। मामले में दिनांक २८ फवरी २०२५ को फरियादिया द्वारा थाना अमानगंज में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी निवासी ग्राम बरौंहा थाना अमानगंज द्वारा मुझे शादी का झाँसा देकर लगभग एक माह तक मेरे साथ दुष्कर्म किया गया। उक्त रिपोर्ट पर थाना अमानगंज में आरोपी के विरूद्ध धारा 69 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामले का आरोपी घटना दिनांक से फरार था। जिसकी तलाश पुलिस द्वारा लगातार की जा रही थी।

उक्त मामले की विस्तृत जानकारी थाना प्रभारी अमानगंज उपनिरीक्षक रवि सिंह जादौन द्वारा वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को दी गई। मामले में पुलिस अधीक्षक पन्ना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पन्ना सुश्री वंदना चौहान व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस गुनौर राजीव सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी अमानगंज उपनिरीक्षक रवि सिंह जादौन के नेतृत्व में थाना स्तर पर एक पुलिस टीम का गठन किया गया। उक्त गठित पुलिस टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार प्रयास किए गये। मामले में पुलिस टीम द्वारा आरोपी की जानकारी हेतु अपने मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना से जानकारी प्राप्त की जाकर मुखबिर सूचना के आधार पर मामले के आरोपी को ३० मार्च २०२६ को गिरफ्तार किया जाकर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।

यह रहे कार्यवाही में शामिल

उक्त संपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी अमानगंज उप निरीक्षक रवि सिंह जादौन, उप निरीक्षक प्रियंका राजपूत, प्रधान आरक्षक शिवम शर्मा, हेतराम शुक्ला, आरक्षक मुनेन्द्र, तुलसी, अखिल पाल एवं पुलिस सायबर सेल टीम पन्ना का सराहनीय योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक पन्ना द्वारा पुलिस टीम द्वारा किये गये कार्य की सराहना की गई है।

Created On :   1 April 2026 3:33 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story