- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अमानगंज-सिमरिया रोड में कार व ट्रक...
Panna News: अमानगंज-सिमरिया रोड में कार व ट्रक की भिड़ंत, चालक घायल

Panna News: अमानगंज-सिमरिया मार्ग पर रविवार सुबह एक तेज रफ्तार ट्रक और कार के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार चालक घायल हो गया जबकि वाहन में सवार अन्य लोग सुरक्षित बच गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार फरियादी गोकल काछी 20 वर्ष निवासी रजवांस थाना पथरिया जिला दमोह अपने वाहन मालिक अन्तू खरे की आर्टिगा कार क्रमांक एमपी-३४-जेडएफ-2247 चलाकर अयोध्या से पथरिया जा रहा था। कार में अन्तू खरे उनकी पत्नि रामरती खरे, भाभी सपना खरे एवं छोटे बच्चे सवार थे। सुबह करीब ०7:30 बजे जब वाहन अमानगंज-सिमरिया रोड स्थित मढिय़ा हिनौता मोड़ पुलिया के पास पहुंचा तभी सामने से आ रहे ट्रक क्रमांक एनएल-०१-एजी-5641 के चालक ने तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार के ड्राइवर साइड में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार का आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में चालक गोकल काछी को दाहिने हाथ की कोहनी में चोट आई है जबकि कार में सवार अन्य सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद क्षतिग्रस्त कार मौके पर ही खड़ी रह गई। फरियादी ने अपने वाहन मालिक के साथ थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है।
Created On :   30 March 2026 5:18 PM IST














