Panna News: सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता एवं समरसता रथ यात्रा आज पहुंचेगी पन्ना

सरदार पटेल राष्ट्रीय एकता एवं समरसता रथ यात्रा आज पहुंचेगी पन्ना
कुर्मि क्षत्रिय समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामभगत पटेल व रंजोर सिंह पटेल अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई कि सरदार पटेल एकता रथ 30 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे पन्ना नगर में पहुंचेगी। यह रथ यात्रा गुजरात राज्य से चलकर मध्य प्रदेश में कई जिलों से गुजरने के पश्चात पन्ना आ रही है।

Panna News: कुर्मि क्षत्रिय समाज के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष रामभगत पटेल व रंजोर सिंह पटेल अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई कि सरदार पटेल एकता रथ 30 मार्च 2026 को दोपहर 12 बजे पन्ना नगर में पहुंचेगी। यह रथ यात्रा गुजरात राज्य से चलकर मध्य प्रदेश में कई जिलों से गुजरने के पश्चात पन्ना आ रही है। यात्रा का उद्देश्य राष्ट्र निर्माण, सरदार पटेल के सपनों का भारत जिसमें भारतीय समाज में भाईचारा, आपसी सहिष्णुता, सौहार्द, एकता व अखंडता को अक्षुण्य बनाए रखने के लिए यह रथ पूरे भारतवर्ष में भ्रमण कर रहा है। इस रथ का पन्ना नगर में 30 मार्च 2026 को समय 12 बजे सत्यम पैलेस में स्वागत सत्कार के पश्चात रथ यात्रा नगर भ्रमण करेगी। जिसमें क्रमश: डायमंड चौक, ब्लॉक तिराहा, बीटीआई चौक, कोतवाली चौराहा, छत्रसाल पार्क, बलदेव मंदिर चौक, बड़ा बाजार चौराहा, अजयगढ़ चौराहा, पुरानी कोतवाली, गांधी चौक, पुराना पावर हाउस होते हुए मोहन राज विलास होटल पन्ना में रैली का मंचीय कार्यक्रम एवं समापन होगा।

सरदार पटेल एकता रथ यात्रा के संयोजक मनु भाई पटेल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कुर्मी पाटीदार महासभा, अनिता बेन पटेल महिला उपाध्यक्ष, जी.बी. पटेल महामंत्री गुजरात, राम भाई पटेल सचिव गुजरात, ए.के. पटेल एवं आशीष पटेल के संयुक्त संयोजन में रैली का संचालन किया जा रहा है। उक्त रथ में तीन किलोग्राम सोने का स्तूप, सरदार पटेल के कारावास के समय की टिफिन पेटी, राजाओं द्वारा दिये गये विलीनीकरण के पत्र एवं उनकी चरण पादुका का आमजन के दर्शनार्थ रखे गए हैं। इस रथ यात्रा के मंचीय कार्यक्रम में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय प्रतिभाओं जिसमें खेल, कला, साहित्य, विज्ञान शौर्य के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां प्राप्त की है उन्हें सम्मानित किया जाएगा ऐसी प्रतिभाओं के नाम प्रमाण पत्र सहित कार्यक्रम समिति के पास प्रस्तुत करने की अपील की गई है। सर्व समाज के बुद्धिजीवियों, युवाओं, देश प्रेमियों, मातृ शक्तियों, विद्यार्थियों एवं आम जनमानस से अपील की गई है कि सरदार पटेल एकता रथ यात्रा में शामिल होकर नगर भ्रमण के दौरान भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन से जुड़ी हुई स्मृतियों का अवलोकन कर श्रद्धा रूपी सुमन अर्पित कर सकते हैं।


Created On :   30 March 2026 4:17 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story