Panna News: एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित

एनएसएस का सात दिवसीय विशेष शिविर आयोजित
शासकीय महाविद्यालय देवेन्द्रनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय इकाई स्तरीय विशेष शिविर दिनांक 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक का आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला सुंदरा में किया जा रहा है।

Panna News: शासकीय महाविद्यालय देवेन्द्रनगर की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा सात दिवसीय इकाई स्तरीय विशेष शिविर दिनांक 23 मार्च से 29 मार्च 2026 तक का आयोजन शासकीय माध्यमिक शाला सुंदरा में किया जा रहा है। जिसके अंतर्गत दिनांक २८ मार्च २०२६ को ग्राम सुंदरा के शासकीय माध्यमिक विद्यालय में सीएचओ सुंदरा के सहयोग से छात्र-छात्राओं एवं ग्रामवासियों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कैंप का आयोजन किया गया एवं स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। कार्यक्रम के अंतिम दिवस २९ मार्च को सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि सुन्दरा ग्राम के सरपंच के द्वारा शिविर के सभी वालेंटियर्स एवं ग्राम के सहयोगियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में किया गया। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य श्रीमती सीमा चौरसिया, सुखवेंद्र गौतम, डॉ. दिनेश कुमार राय, डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. लक्ष्मीकांत तिवारी, डॉ. रीना पाण्डेय, अवधेश कुमार बागरी अन्य अधिकारी कर्मचारी एवं विद्यार्थी उपस्थिति रहे।


Created On :   30 March 2026 4:37 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story