- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- टाइगर की जल क्रीड़ा, भीषण गर्मी के...
Panna News: टाइगर की जल क्रीड़ा, भीषण गर्मी के बीच नदीं में अठखेलियां करता दिखा बाघ

Panna News: पन्ना टाइगर रिजर्व से वन्यजीव प्रेमियों को रोमांचित कर देने वाली एक शानदार तस्वीर २९ मार्च को दोपहर ढाई बजे सामने आई है। प्रदेश में गर्मी का पारा चढ़ते ही अब इंसानों के साथ-साथ जंगल के राजा को भी पानी की शरण लेनी पड रही है। दरअसल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक बाघ भीषण गर्मी से निजात पाने के लिए नदीं के किनारे मस्ती करता नजर आ रहा है। बाघ कभी पानी में डुबकी लगा रहा है तो कभी अपनी प्यास बुझाते हुए जल क्रीड़ा कर रहा है। गनीमत रही कि उस वक्त वहां से गुजर रहे पर्यटकों का एक दल ने इस दुर्लभ पल का गवाह बना। पर्यटकों ने बिना देर किए इस शानदार नजारे को अपने मोबाइल कैमरों में कैद कर लिया। बाघ को इतने करीब और बेफ्रिक अंदाज में देखना किसी रोमांच से कम नहीं था। पन्ना की यह तस्वीरें बताती हैं कि प्रकृति और वन्यजीवन का तालमेल कितना खूबसूरत है।
Created On :   30 March 2026 5:29 PM IST













