Panna News: तेज रफ्तार आटो व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत

तेज रफ्तार आटो व बाइक की आमने-सामने भिड़ंत, महिला की मौत
पन्ना जिले के बृजपुर थाना की पहाडीखेरा चौकी अंतर्गत पहाडीखेरा से ०२ किलोमीटर दूर ग्राम उमरी पहुंच मार्ग स्थित करही बराह नदीं के पास सडक़ मार्ग में तेज रफ्तार आटो व बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़त में एक महिला की मौत हो गई।

Panna News: पन्ना जिले के बृजपुर थाना की पहाडीखेरा चौकी अंतर्गत पहाडीखेरा से ०२ किलोमीटर दूर ग्राम उमरी पहुंच मार्ग स्थित करही बराह नदीं के पास सडक़ मार्ग में तेज रफ्तार आटो व बाइक के बीच हुई आमने-सामने की भिड़त में एक महिला की मौत हो गई। हादसे में पांच ग्रामीण घायल हुए है घायलों में दो महिलाए शामिल हैं। दुर्घटना गत दिवस २८ मार्च को शाम को करीब ०५ बजे के लगभग घटित होना बताया जा रहा है। हादसे में मृत हुई महिला की पहचान बृजपुर थाना क्षेत्र के पहाडीखेरा चौकी अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत उमरी के भवानीपुर ग्राम की निवासी कल्ली बाई पाल ६२ वर्ष के रूप में हुई है। हादसे के संबंध में जो जानकारी सामने आई है उसके अनुसार १७ वर्षीय करन अहिरवार अपनी बाइक से ३५वर्षीय महिला अर्चना अहिरवार को बाइक में पीछे बैठाकर हरद्वाही से पहाडीखेरा की ओर आ रहा था। वहीं आटो क्रमांक एमपी-१९-आर-४५५८ का चालक नत्थू गौड़ निवासी ग्राम भवानीपुर पहाडीखेरा से सवारी लेकर उमरी की ओर जा रहा था।

रास्ते में करही बराह नदीं पास अंधे मोड में तेज रफ्तार बाइक और आटो की आमने-सामने टकरा गई और दुर्घटनाग्रस्त आटो मौके पर पलट गई जिससे हुए हादसे में मृतिका कल्ली बाई पाल सहित आटो में सवार लुलिया अहिरवार उम्र ५० वर्ष निवासी ग्राम तिल्हौरा थाना बरौधा जिला सतना, बेटालाल लोधी उम्र ५० वर्ष निवासी ग्राम उमरी थाना बृजपुर, रामआसरे गौड़ उम्र ४० वर्ष निवासी ग्राम भवानीपुर घायल हो गए इसके साथ ही साथ बाइक चला रहा युवक करन अहिरवार और उसके साथ बैठी महिला अर्चना अहिरवार भी दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गए। हादसे में घायल हुए लोगों में से कल्ली बाई और लुलिया अहिरवार और राम आसरे गौड़ को एक वाहन से जिला चिकित्सालय पन्ना के लिए भेजा गया। घायल कल्ली बाई की हालत गंभीर होने की वजह से पन्ना जिला चिकित्सालय से रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया किन्तु कल्ली बाई की रास्ते में ही नागौद के पास मौत हो गई। वहीं दुर्घटना में घायल उमरी निवासी बेटालाल लोधी को एक वाहन से सतना के निजी अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल महिला श्रीमती अर्चना अहिरवार निवासी ग्राम हरद्वाही की हालत को देखते हुए चौकी प्रभारी पूर्णानंद मिश्रा ने मानवता का परिचय देते हुए उन्होंने स्वयं के वाहन में बैठाया और जिला चिकित्सालय लेकर जाकर उपचार के लिए भर्ती कराया गया जहां से अर्चना अहिरवार को हालत गंभीर होने पर परिजन उसे जबलपुर उपचार के लिए ले गए है। बाइक चालक करन अहिरवार को दुर्घटना में मामूली चोटे आई है। जिससे उसने अपना इलाज स्थानीय स्तर पर कराया है।


Created On :   30 March 2026 5:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story