- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- अमानगंज थाना पुलिस की कार्यवाही,...
Panna News: अमानगंज थाना पुलिस की कार्यवाही, जुआ खेलते पाए गए दस आरोपियों के विरूद्ध मामला दर्ज

Panna News: अमानगंज थाना पुलिस द्वारा बिल्हा मोड पगरा-अमानगंज रोड के किनारे बनी एक दुकान के पीछे जुआ खेलते पकडे गए १० आरोपियों के विरूद्ध जुआ एक्ट की धारा १३ के तहत मामला दर्ज किया गया है पुलिस टीम ने जुआ के फड एवं आरोपियो के पास कुल ६५४० रूपए नगदी तथा ताश के ५२ पत्ते जब्त किए है। थाना पुलिस द्वारा दिनांक २७ मार्च को मुखबिर की सूचना पर तत्परता के साथ मौके पर पहुंचकर जुआ खेलते पाए गए जुआडियों को घेराबंदी करते हुए पकडा गया तथा कार्यवाही की गई पुलिस द्वारा जुआ खेलते पाए जो १० आरोपी पकडे गए है उनमें कीरत वंशकार पिता अंतु लाल वंशकार उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम देवरा थाना सिमरिया, तिलक आदिवासी पिता वाटिका आदिवासी उम्र 36 वर्ष निवासी सनौरा थाना अमानगंज, भूपत आदिवासी पिता स्व आनंदी आदिवासी उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम सनौरा थाना अमानगंज, सियाराम आदिवासी पिता धर्मदास आदिवासी उम्र 39 वर्ष निवासी ग्राम सनौरा थाना अमानगंज, देवकरण सिंह पिता साहब सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम मडैयन पायक थाना अमानगंज, दया राम कुशवाहा पिता सियानंद कुशवाहा उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम हिनौता दुबे थाना अमानगंज, आशुतोष मिश्रा पिता गंगा प्रसाद मिश्रा उम्र 46 वर्ष निवासी ग्राम हिनौता दुबे थाना अमानगंज, कृष्णप्रताप कटेहा पिता स्वर्गीय हरिप्रसाद कटेहा उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम विल्हा थाना अमानगंज, रामकरण कुशवाहा पिता जाहर कुशवाहा उम्र 40 वर्ष निवासी ग्राम देवरी पुरोहित थाना अमानगंज, शकील खान पिता रसूल खान उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पगरा थाना अमानगंज जिला पन्ना शामिल है।
यह भी पढ़े -पन्ना में आवारा कुत्तों का तांडव, जिला अस्पताल के सामने पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को बनाया निशाना
सटोरिया पर भी पुलिस ने की कार्यवाही
अमानगंज पुलिस द्वारा दिनांक २७ मार्च को ही बिल्हा मोड के पास पगरा अमानगंज रोड के किनारे बनी दुकान के सामने तखत पर बैठकर सट्टा पर्ची काटते दो सटरोरिया की घेराबंदी करते हुए पकडकर कार्यवाही की गई। पकडे गए आरोपी बीरू कुशवाहा पिता जाहर कुशवाहा उम्र १९ वर्ष निवासी बिल्हा थाना अमानगंज की तलाशी लेने पर सट्टा पर्ची के साथ ही ८५० रूपए नगद व डॉट पेन की जब्ती की गई। वहीं पकडे गए दूसरे आरोपी सोनू तिवारी पिता उमा प्रसाद तिवारी उम्र २५ वर्ष निवासी ग्राम बिल्हा थाना अमानगंज की तलाशी लेने पर सट्टा पर्ची के साथ नगदी १५०० रूपए एवं डॉट पेन पाए जाने पर जब्त किया गया। पुलिस द्वारा दोनो आरोपियो के विरूद्ध सट्टा एक्ट की धारा ४(क) के तहत पृथक-पृथक प्रकरण दर्ज किया गया है तथा विवेचना की जा रही है।
Created On :   30 March 2026 4:33 PM IST













