- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, युवक...
Panna News: दो बाइकों के बीच हुई टक्कर, युवक घायल

Panna News: सिमरिया थाना के ग्राम चढरा स्थित हरदौल चबूतरा के पास दो बाइकों के बीच हुई टक्कर में एक बाइक सवार चालक युवक घायल हो गए। फरियादी एवं आहत युवक सोनू पिता सावन सिंह यादव उम्र १७ वर्ष निवासी ग्राम चढरा ने रिपोर्ट करते हुए पुलिस को बताया कि २७ मार्च को १२:३० बजे अपनी बाइक से पल्लेदार को लेने उसके घर जा रहा था जैसे ही हरदौल चबूतरा के पास पहुंचा तभी बिना नंबर की बाइक को तेज गति से गांव के देवेन्द्र अहिरवार ने मेरी बाइक को टक्कर मार दी जिससे मैं बाइक सहित सडक़ पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद मेरा इलाज दमोह में हुआ। पुलिस ने फरियादी की रिपोर्ट पर मामला दर्ज करके विवेचना में लिया है।
यह भी पढ़े -पन्ना में आवारा कुत्तों का तांडव, जिला अस्पताल के सामने पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को बनाया निशाना
Created On :   30 March 2026 4:30 PM IST












