- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- विकासित और समृद्ध भारत के निर्माण...
Panna News: विकासित और समृद्ध भारत के निर्माण में भाजपा कार्यकताओ की भूमिका अहम: विष्णु दत्त शर्मा

Panna News: भाजपा द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान अंतर्गत संगठनात्मक मंडल स्तरीय आवासीय प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए जा रहे है प्रशिक्षण वर्ग की शुरूआत पन्ना के जनकपुर स्थित स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय में भाजपा नगर मंडल के आयोजित प्रशिक्षण वर्ग के साथ गत दिनांक २८ मार्च से हो गई है। नगर मंडल के २४ घंटे के प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ खजुराहो संसदीय क्षेत्र के सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा की उपस्थिति में भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छायाचित्रो के समक्ष दीप प्रज्जवलन एवं माल्यापर्ण के साथ हुआ। प्रशिक्षण वर्ग के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सांसद श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में सरकार द्वारा महिलाओं और किसानों के लिए अनेक योजनाओं को सफलता पूर्वक संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से महिलाओं का जहां आर्थिक संबल मिला है वही स्वरोजगार से वह आत्म निर्भर हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी बाजपेई द्वारा बनाई गई जो नदी परियोजना अंतर्गत केन बेतवा लिंक परियोजना पर तेजी के साथ मध्य प्रदेश सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है जिससे बुंदेलखण्ड के किसानो को जो सिचाई की सुविधा मिलेगी उससे किसान समृद्ध होगें।
मध्य प्रदेश सरकार अन्य सिचाई योजनओ के माध्यम से किसानो के खेतो को पानी मिले इस दिशा में लगातार कार्य कर रही है उन्होने कहा कि संगठन की विचारधार सेवा और समपर्ण की विचारधार रही है जो राष्ट्र निर्माण को सर्वाेपरी मानती है। भाजपा का कार्यकर्ताओ की राष्ट्र निर्माण अहम भूमिका है उन्होने आयोजित प्रशिक्षण वर्ग को वैचारिक रूप से कार्यकर्ताओ को सशक्त बनने की दिशा में एक अहम पहल बताया। उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता पुरूषोत्तम साहू ने की। प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सतानंद गौतम ने कहा कि कार्यकर्ताओ को संगठनात्मक ताकत प्रदान करने हेतु उनको प्रशिक्षत करना ही उद्देश्य है भाजपा की विचारधारा ने बूथ सशक्तिकरण के संकल्प को आगे बढाया है भाजपा के जिलाध्यक्ष बृजेन्द्र मिश्रा ने कहा कि चुनाव जीतने का मुख्य आधार हमारे बूथ केन्द्र है जिम्मेदार कार्यकर्ता निर्भय भाव से कार्य करते हुए पार्टी की जीत सुनिश्चित कर रहे है और कार्यकर्ताओ से ही भाजपा दुनिया का सबसे बडा और मजबूत राजनैतिक संगठन है। आयोजित प्रशिक्षण वर्ग में विषय वक्ताओ ने निर्धारित विषय पर अपने विचार रखे। प्रशिक्षण वर्ग में नगर में निवासरत समस्त जिला पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि प्रदेशा पदाधिकारी नगर मंडल पदाधिकारी नगर मंडल अंतर्गत बूथ समिति के अध्यक्ष और महामंत्री शामिल हुए। प्रशिक्षण वर्ग का सफल संयोजन नगर मंडल अध्यक्ष पन्ना कैलाश गुप्ता द्वारा किया गया। वर्ग का संचालन नगर मंत्री शंशाक वर्मा एवं रवि पाण्डेय ने किया।
Created On :   30 March 2026 5:09 PM IST














