Panna News: ११वीं के छात्र अंग्रेजी विषय में हुए फैल, शिक्षक पर लगाये आरोप

११वीं के छात्र अंग्रेजी विषय में हुए फैल, शिक्षक पर लगाये आरोप
कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने अंग्रेजी विषय में फेल होने के बाद अतिथि शिक्षक पर जान बूझकर फेल करने का आरोप लगाया है।

Panna News: कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा ग्यारहवीं के छात्रों ने अंग्रेजी विषय में फेल होने के बाद अतिथि शिक्षक पर जान बूझकर फेल करने का आरोप लगाया है। वायरल हो रहे वीडियो में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मोहन्द्रा में शैक्षणिक कार्यों में बरती जा रही घोर लापरवाही और परीक्षाओं में हो रही नकल की पोल भी खुलती दिख रही है। अंग्रेजी विषय में फेल हुए छात्र मयंक बुंदेला ने बताया कि अतिथि शिक्षक नितेन्द्र पीपरा वार्षिक परीक्षा के दौरान हमारे कमरे में आए और ड्यूटी में तैनात शिक्षक जनक सुरेन्हा को बाहर करने के बाद कथित तौर पर छात्रों से कहने लगे कि हम देखते हैं कि यह कैसे पास होते हैं। जब परीक्षा परिणाम घोषित हुआ और कमरे में परीक्षा दे रहे 28 में 24 छात्र अनुत्तीर्ण हुए तो वह आक्रोशित होते हुए स्कूल पहुंचे। जहां सवाल जवाब और वीडियो बनाने के दौरान शिक्षकों से भी उनकी बहसबाजी के वीडियो वायरल हो रहे हैं।

इनका कहना है

11वीं की कॉपी बाहर जांची गई है इसमें स्थानीय स्तर का कोई हस्तक्षेप भी नहीं रहता अगर छात्रों ने उत्तर पुस्तिका में लिखा होगा तो कोई उन्हें कैसे फेल कर सकता है। अनुत्तीर्ण हुए छात्र उत्तर पुस्तिका का पुर्नमूल्यांकन करवाने आवेदन करें।

नितेन्द्र पिपरा, अतिथि शिक्षक


Created On :   30 March 2026 4:44 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story