- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- गेहूं के खेत में भीषण आग, फसल जलकर...
Panna News: गेहूं के खेत में भीषण आग, फसल जलकर राख

Panna News: जिले के ककरहाई ग्राम में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक किसान के गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह खेत किसान धर्मेंद्र अवस्थी का बताया जा रहा है। आग लगने की वजह से लगभग 30 से 40 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। घटना के दौरान गांव के लोगों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग बुझाने का प्रयास किया और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गेहूं की बड़ी मात्रा जल चुकी थी। आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है लेकिन प्राथमिक रूप से गर्मी और सूखी फसल को इसकी वजह माना जा रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पीडि़त किसान को उचित मुआवजा प्रदान किया जाए ताकि उसे आर्थिक राहत मिल सके।
Created On :   30 March 2026 5:25 PM IST













