Panna News: पन्ना में आवारा कुत्तों का तांडव, जिला अस्पताल के सामने पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को बनाया निशाना

पन्ना में आवारा कुत्तों का तांडव, जिला अस्पताल के सामने पागल कुत्ते ने आधा दर्जन लोगों को बनाया निशाना
शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की उदासीनता के चलते राहगीर रोजाना इन श्वानों का शिकार बन रहे हैं। ताजा मामला आज सुबह जिला अस्पताल के ठीक सामने से सामने आया है

Panna News: शहर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की उदासीनता के चलते राहगीर रोजाना इन श्वानों का शिकार बन रहे हैं। ताजा मामला आज सुबह जिला अस्पताल के ठीक सामने से सामने आया है जहाँ एक पागल कुत्ते ने जमकर उत्पाद मचाया और करीब आधा दर्जन लोगों को काटकर घायल कर दिया।

अस्पताल के बाहर ही मची अफरा-तफरी

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रविवार सुबह जिला अस्पताल के मुख्य द्वार के पास एक खूंखार आवारा कुत्ते ने राहगीरों पर अचानक हमला करना शुरू कर दिया। देखते ही देखते कुत्ते ने वहां मौजूद आधा दर्जन लोगों को अपना शिकार बनाया। इस हमले के बाद मौके पर भगदड़ की स्थिति निर्मित हो गई।

घायलों ने अस्पताल पहुँचकर कराया उपचार

कुत्ते के हमले में घायल हुए लोगों में से तीन ने तत्काल जिला अस्पताल पहुँचकर प्राथमिक उपचार कराया और एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाया। घायलों की पहचान अनिल रैकवार 20 वर्ष, गोरीबाई रजक 45 वर्ष व प्रकाश रजक 40 वर्ष के रूप में हुई है। अन्य घायलों ने भी निजी क्लिनिकों और आसपास के केंद्रों पर अपना उपचार कराया है।

प्रशासनिक लापरवाही पर उठ रहे सवाल

पन्ना शहर की सडक़ों और गलियों में आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या जनता के लिए बड़ी मुसीबत बन गई है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि नगर पालिका और संबंधित विभाग को बार-बार सूचित करने के बावजूद कुत्तों की नसबंदी या उन्हें पकडने के लिए कोई गंभीर प्रयास नहीं किए जा रहे हैं।

शहर में निकलना दूभर हो गया है। आज तो हद हो गई जब जिला अस्पताल के सामने ही लोग सुरक्षित नहीं रहे। अगर जल्द ही इन कुत्तों पर लगाम नहीं कसी गई तो किसी दिन बड़ी अनहोनी हो सकती है।

वैभव थापक, पार्षद

इनका कहना है

जिला अस्पताल में कुत्ते के द्वारा काटने के कारण तीन मरीज पहुँचे थे जिनका उपचार किया गया है।

डॉक्टर आलोक गुप्ता

सिविल सर्जन जिला चिकित्सालय पन्ना

मैंं मौके पर नगर पालिका की टीम को भेजकर दिखवाता हूँ।

वीरेंद्र चौरसिया

स्वच्छता प्रभारी नगर पालिका परिषद पन्ना

Created On :   30 March 2026 4:24 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story