- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- माय किंडरलैंड विद्यालय का कक्षा...
Panna News: माय किंडरलैंड विद्यालय का कक्षा 5वीं व 8वीं बोर्ड परीक्षाओं का शत-प्रतिशत रहा परिणाम

Panna News: नगर की प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्था माय किंडरलैंड अंग्रेजी माध्यम ने एक बार फिर शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय देते हुए कक्षा पांचवी एवं आठवीं की बोर्ड परीक्षा में शत प्रतिशत परिणाम हासिल किया है। साथ ही होम परीक्षाओं के सभी कक्षाओं का परीक्षा परिणाम भी घोषित किया गया जिसमें सभी बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। कक्षा नर्सरी से कक्षा आठवीं के सभी बच्चे प्रथम स्थान के साथ उत्तीर्ण हुए। बच्चों की इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है। कक्षा पांचवी में विद्यालय के 65 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए जिसमें सभी छात्र-छात्राएं प्रथम श्रेणी से उत्तीर्ण हुए। कक्षा पांचवी में प्रथम स्थान आरुष सिंह 91.75 प्रतिशत, द्वितीय स्थान एंजेल रैकवार 91.50 प्रतिशत, तृतीय स्थान आर्या सिंह बुंदेला 91.25 प्रतिशत, चतुर्थ स्थान वंशिता जैन 91 प्रतिशत एवं पांचवा स्थान आराध्या शर्मा 90.5 प्रतिशत रहा।
यह भी पढ़े -पुलिस ने चौबीस घण्टे के अंदर पकड़ा मोटरसाइकिल चोर, चोरी गई मोटरसाइकिल आरोपी के कब्जे से बरामद
कक्षा आठवीं में प्रथम स्थान सोनाली जैन 87 प्रतिशत, द्वितीय स्थान आयुष्मान तिवारी 81.33 प्रतिशत, तृतीय स्थान अनन्या सारवान 81.6 प्रतिशत के साथ प्राप्त किया। विद्यालय संचालक श्रीराम गोस्वामी एवं अमरदीप गोस्वामी द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को मिठाई खिलाकर व ट्रॉफी देकर सभी बच्चों का उत्साहवर्धन किया गया। प्राचार्या श्रीमती मनीषा गोस्वामी द्वारा कहा गया कि बच्चों का यह उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पूरे विद्यालय परिवार विशेष तौर पर बच्चों के साथ मेहनत करने वाले कर्मठ शिक्षकों का प्रतिफल है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं सभी शिक्षकों और विद्यालय परिवार, अभिभावकों, बच्चों के समर्पण की सराहना की।
Created On :   1 April 2026 3:31 PM IST













