- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, पकडे...
Panna News: जुए के फड़ पर पुलिस का छापा, पकडे गए पांच जुआरी, ४२ हजार रूपए नगदी सहित चार मोटर साइकिल सहित पुलिस ने की जब्त

Panna News: जिले की देवेन्द्रनगर थाना पुलिस द्वारा जुए की रोकथाम के लिए लगातार कार्रवाही की जा रही है। थाना प्रभारी देवेन्द्रनगर के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा छापामार कार्यवाही करते हुए जुआ खेलते पाए ०५ आरोपियो को पकडकर जुए के फड एवं आरोपियों के कब्जे से ४२ हजार रूपए नगदी तथा ताश के ५२ पत्ते जब्त किए गए है इसके साथ ही पुलिस द्वारा मौके पर मिली आरोपियो की चार मोटरसाइकिलो को भी जब्त किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक ३१ मार्च को मुखबिर से पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत बडागांव रेलवे पुल के पास कुछ व्यक्ति हार-जीत का दांव लगाते हुए जुआ खेल रहे है।
यह भी पढ़े -एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, छात्राओं ने किया वृक्षारोपण से रक्तदान तक श्रमदान
मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही हेतु थाना पुलिस की टीम मौके पर पहुंची जुआ खेल रहे आरोपी पुलिस टीम को देखकर भागने लगे किन्तु पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी करते हुए भाग रहे ०५ आरोपियो को पकड लिया गया साथ ही फड एवं आरोपियों की तलाशी ली गई जुए के फड से आरोपियों के पास कुल ४२ हजार रूपए नगदी तथा ताश के ५२ पत्ते पाए गए। आरोपियों की चार मोटर साइकिलें भी पुलिस द्वारा जब्त की गई। पुलिस ने पकडे गए आरोपियों जय अग्रवाल पिता संतोष अग्रवाल उम्र 45 साल, अर्जुन सिसोदिया पिता, बदी सिसोदिया उम्र 27 साल दोनों निवासी देवेन्द्रनगर एवं राकेश पाल पिता ठाकुर प्रसाद उम्र 38 साल निवासी सियाराम आदिवासी पिता बब्बू आदिवासी उम्र 20 साल, टीकाराम पाल पिता बब्बू पाल उम्र 27 साल तीनों निवासी बसई थाना देवेन्द्रनगर के विरूद्ध जुआ एक्ट की धारा १३ के तहत मामला पंजीबद्ध करके विवेचना की गई।
Created On :   1 April 2026 3:56 PM IST













