- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- पन्ना
- /
- लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने पांच...
Panna News: लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने पांच वर्षीय बालक को कुचला, हालत गंभीर

Panna News: अमानगंज क्षेत्र के ग्राम रक्सेहा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है जहां लापरवाह ट्रैक्टर चालक ने 5 वर्षीय आदिवासी बालक को कुचल दिया। गंभीर रूप से घायल बालक को प्राथमिक उपचार के बाद जबलपुर रेफर किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार घायल बालक रूपेंद्र प्रताप पिता बसंत लाल आदिवासी उम्र 5 वर्ष निवासी रक्सेहा अपनी मां के साथ पानी लेने गया था। इसी दौरान गांव में ट्रैक्टर चलाना सीख रहे रामभजन आदिवासी ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए बालक को टक्कर मार दी जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने तुरंत बालक को अमानगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टरों ने जबलपुर रेफर कर दिया। यह घटना मंगलवार की सुबह दोपहर 11 से 12 बजे की बीच की बताई जा रही है।
यह भी पढ़े -एनएसएस के सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन, छात्राओं ने किया वृक्षारोपण से रक्तदान तक श्रमदान
Created On :   1 April 2026 3:59 PM IST












